फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Do not allow Ayodhya to become a center for teaching Islam', vhp

‘अयोध्या को इस्लाम पढ़ाने का केंद्र नहीं बनने देंगे’, जहां रामलला विराजमान वहीं बनेगा मंदिर 

Mon, 09 Jul 2018 02:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 09 Jul 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
'Do not allow Ayodhya to become a center for teaching Islam', vhp

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि अयोध्या हिंदुओं का तीर्थ स्थल है। वह  इस्लाम का केंद्र नहीं है। न ही हम उसे इस्लाम पढ़ाने का केंद्र बनने देंगे। वहां राम जन्मभूमि है। राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां पर रामलला विराजमान हैं। विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में आए चंपत राय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987-88 में देश के करोड़ों घरों में राम मंदिर का माडल पहुंचाया गया था। उसी माडल के अनुसार मंदिर का निर्माण होगा। कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में कुछ बाधा है।

विज्ञापन


उसे शीघ्र दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां रामलला विराजमान हैं, वहां पर 1528 से पहले मंदिर था। उसके बाद उसे तोड़ा गया। उसे मस्जिद बनाने की कोशिश की गई, पर वहां के हिंदुओं ने ऐसा नहीं करने दिया। वह भगवान राम की जन्मभूमि है। इस्लाम की मान्यता अनुसार भी वहां मस्जिद नहीं हो सकती।
विज्ञापन


अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए जो पत्थर तलाशे जा रहे हैं, उसकी नक्काशी उसी तरह की हो रही है, जो मंदिर का माडल है। मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार करें, मंदिर जरूर बनेगा। पर कब के सवाल का जवाब वह नहीं दे पाए। मंदिर निर्माण के लिए तोगड़िया की ओर से आंदोलन शुरू करने के सवाल पर राय ने कहा कि वह स्वतंत्र हैं। उनका विहिप से कुछ लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed