{"_id":"637bbb7a580c2d4f3f7f9b66","slug":"dnpa-dialogues-on-fridays-to-discuss-monopolistic-and-anti-competitive-policies-of-tech-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"DNPA: टेक कंपनियों की एकाधिकारवादी व प्रतिस्पर्धा-रोधी नीतियों पर चर्चा के लिए डीएनपीए डायलॉग्स शुक्रवार को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DNPA: टेक कंपनियों की एकाधिकारवादी व प्रतिस्पर्धा-रोधी नीतियों पर चर्चा के लिए डीएनपीए डायलॉग्स शुक्रवार को
Mon, 21 Nov 2022 11:28 PM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:28 PM IST
सार
भारत में टेक कंपनियों में आ रहे बदलाव और डिजिटल मीडिया के संबंधों पर चर्चा के लिए यह पहला आयोजन होगा। आयोजन में कंपनियों द्वारा स्थापित प्रभुत्व और समाचार प्रकाशकों के लिए संभावित सुरक्षा पर विचार होगा।
विज्ञापन
एसीसीसी के पूर्व प्रमुख रॉड सिम्स।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बड़ी टेक कंपनियों के एकाधिकारवादी और प्रतिस्पर्धा-रोधी आचरण को प्रमुख एजेंडा पर रखते हुए शुक्रवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) डायलॉग्स का आयोजन होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में समाचार प्रकाशकों के साथ टेक कंपनियों द्वारा राजस्व साझा करने व विभिन्न विवाद सुलझाने में सरकार के सलाहकार रहे प्रतिस्पर्धा नियामक एजेंसी के पूर्व प्रमुख रॉड सिम्स इसमें मुख्य वक्तव्य देंगे।
विज्ञापन
भारत में टेक कंपनियों में आ रहे बदलाव और डिजिटल मीडिया के संबंधों पर चर्चा के लिए यह पहला आयोजन होगा। आयोजन में कंपनियों द्वारा स्थापित प्रभुत्व और समाचार प्रकाशकों के लिए संभावित सुरक्षा पर विचार होगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रतियोगिता और उपभोक्ता आयोग (एसीसीसी) के पूर्व प्रमुख सिम्स के वक्तव्य और कई अन्य देशों के अनुभवों के जरिए भारतीय प्रकाशकों और पारंपरिक मीडिया के डिजिटल माध्यमों को टेक कंपनियों के वर्चस्ववादी रवैये को समझने का मौका मिलेगा। सरकार व कानून सहित विभिन्न पक्ष इसमें क्या हस्तक्षेप कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा होगी। नौ दिसंबर को डीएनपीए डायलॉग्स का दूसरा आयोजन भी वेबिनार प्रारूप में होगा।
विज्ञापन