फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK's Stalin asks PM Modi to Exempt newsprint from customs duty amid corona crisis

अखबार उद्योग के लिए द्रमुक की पीएम मोदी से अपील, न्यूजप्रिंट को सीमाशुल्क से मिले छूट

Thu, 21 May 2020 11:17 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 May 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
DMK's Stalin asks PM Modi to Exempt newsprint from customs duty amid corona crisis
एमके स्तालिन - फोटो : एएनआई

कोरोना महामारी की वजह से लगा देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से कई उद्योगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, इसमें से एक है अखबार उद्योग जिसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब द्रमुक ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन


द्रमुक ने बृहस्पतिवार को पीएम मोदी से न्यूजप्रिंट पर सीमा शुल्क माफ करने, अखबारों को सरकारी विज्ञापन के बकाये के भुगतान के लिए कदम उठाने तथा विज्ञापन दरों में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


द्रमुक ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते इस उद्योग को एक तगड़ा झटका लगा है। पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने यहां इस सप्ताह समाचार पत्र प्रकाशकों के एक समूह के साथ हुई अपनी बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले दो महीनों में आर्थिक गतिविधियां ठप होने के प्रभाव से इस उद्योग के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने मोदी को लिखे एक पत्र में कहा, ‘विज्ञापन राजस्व में कमी और कोविड-19 महामारी के चलते सर्कुलेशन प्रभावित हुआ है और वे खर्च भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘न्यूजप्रिंट और आयात होने वाले अन्य कच्चे सामान पर लगने वाले सीमा शुल्क को वर्ष के बाकी समय के लिए माफ कर दिया जाए।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समाचार उद्योग को राहत मुहैया कराने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed