फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK MP T R Baalu has tested positive for coronavirus

कोरोना का कहर : डीएमके सांसद टी आर बालू हुए संक्रमित, बेटे ने दी जानकारी

Wed, 14 Apr 2021 04:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Apr 2021 04:22 PM IST
सार

  • टी आर बालू की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है
  • बालू, कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं

विज्ञापन
DMK MP T R Baalu has tested positive for coronavirus
टीआर बालू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वरिष्ठ द्रमुक नेता और पार्टी के लोकसभा सदस्य टी आर बालू की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह ठीक हैं। उनके बेटे ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि बालू, कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

विज्ञापन


बालू के बेटे टी आर बी राजा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे पिता टी आर बालू की जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह ठीक हैं। राजा ने कहा कि उनके पिता ने कोविड टीके की पहली खुराक ली थी और द्रमुक महासचिव दुरईमुरुगन ने दोनों खुराक ली है।
विज्ञापन


उन्होंने पिछले एक सप्ताह के दौरान अपने पिता के संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड जांच कराने और पूरी ऐहतियात बरतने का अनुरोध किया है। एक अन्य ट्वीट में राजा ने कहा कि टीका जरूरी है लेकिन और काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed