{"_id":"5f2fee688ebc3e3d22055f87","slug":"dmk-mp-kanimozhi-became-angry-at-the-cisf-officer-question-asked-from-when-being-indian-is-equal-to-knowing-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिमोई ने पूछा- भारतीय होना हिंदी जानने के बराबर कब से हो गया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कनिमोई ने पूछा- भारतीय होना हिंदी जानने के बराबर कब से हो गया?
Sun, 09 Aug 2020 06:17 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
कनिमोझी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
द्रविड़ मुनेत्र कषगम पार्टी की सांसद कनिमोई ने सीआईएसएफ के साथ हुए अपने संवाद को ट्वीट के जरिए साझा किया है। द्रमुक की महिला सांसद ने रविवार को कहा कि जब उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक अधिकारी से तमिल या अंग्रेजी में बोलने को कहा तब वह पूछ बैठी कि क्या आप भारतीय हैं।
विज्ञापन
कनिमोई ने ट्वीट किया, ‘आज हवाई अड्डे पर जब मैंने सीआईएसएफ की एक अधिकारी से कहा कि वह तमिल या अंग्रेजी में बोलें क्योंकि मैं हिंदी नहीं जानती, तब उन्होंने मुझसे सवाल किया कि क्या ‘मैं भारतीय हूं।’' सांसद ने लिखा, ‘मैं जानना चाहूंगी कि कब से भारतीय होना हिंदी जानने के बराबर हो गया है, यानी भारतीय होने के लिए हिंदी जानना जरूरी है?’
विज्ञापन
Today at the airport a CISF officer asked me if “I am an Indian” when I asked her to speak to me in tamil or English as I did not know Hindi. I would like to know from when being indian is equal to knowing Hindi.#hindiimposition
विज्ञापन विज्ञापन— Kanimozhi (கனிமொழி) (@KanimozhiDMK) August 9, 2020
द्रमुक की महिला शाखा की सचिव के इस ट्वीट का सोशल मीडिया पर कई लोगों ने समर्थन किया। एक ने लिखा, ‘मैं भारतीय हूं और हिंदी का उससे कोई लेना-देना नहीं है।’