फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "DMK is abode of corruption...": BJP leader K Annamalai hits out at CM Stalin

Tamil Nadu: 'DMK भ्रष्टाचार का घर, CM ने नहीं पढ़ी रिपोर्ट,' कैग की खुलासे को लेकर भाजपा का स्टालिन पर वार

Sun, 27 Aug 2023 06:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Aug 2023 06:51 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) भ्रष्टाचार का घर है और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भूल गए हैं कि अन्य दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से जनता हंसेगी। 

विज्ञापन
"DMK is abode of corruption...": BJP leader K Annamalai hits out at CM Stalin
Tamil Nadu BJP chief K Annamalai - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा के नेता के अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) भ्रष्टाचार का घर है और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भूल गए हैं कि अन्य दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से जनता हंसेगी। 

विज्ञापन

दरअसल, उनकी यह प्रतिक्रिया तब सामने आई है जब मुख्यमंत्री स्टालिन ने टिप्पणी की कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी रिपोर्ट में भाजपा के कई भ्रष्टाचारों को उजागर किया है। अन्नामलाई ने कहा, द्रमुक भ्रष्टाचार का घर है। मुख्यमंत्री ने साफतौर पर झूठ बोला है कि कैग की रिपोर्ट से केंद्र सरकार में सात तरह के भ्रष्टाचार उजागर हुए हैं। सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री ने पहले कभी कैग की रिपोर्ट पढ़ी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट में इस तथ्य के अलावा कि राजमार्ग के निर्माण पर खर्च बढ़ गया है, मुख्यमंत्री स्टालिन को यह बताना चाहिए कि भ्रष्टाचार, कदाचार, धोखाधड़ी या द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए कुछ व्यक्तियों को कॉन्ट्रैक्ट आवंटित करने जैसे शब्द कहां हैं, जैसा कि मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया है।

विज्ञापन

अन्नामलाई ने आगे कहा कि कैग ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण की लागत में वृद्धि का कारण परियोजना की डिजाइन योजनाओं में बदलाव है। उन्होंने कहा, 'कैग की रिपोर्ट में खुद कहा गया है कि 14 लेन के राजमार्ग में से आठ लेन को फ्लाईओवर में बदल दिया गया है और छह लेन को एक्सप्रेसवे में बदल दिया गया है।'

उन्होंने आगे दावा किया कि द्रमुक के मंत्री तमिलनाडु के खनिज संसाधनों की तस्करी और उन्हें केरल भेजने में शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री ने उन लोगों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की है जो राज्य के खनिज संसाधनों की चोरी कर रहे हैं?'
 

आयुष्मान भारत योजना में भ्रष्टाचार के स्टालिन के आरोपों पर अन्नामलाई ने कहा, 'आयुष्मान भारत योजना में भ्रष्टाचार कहना भी आसमान पर थूकने जैसा है। उन्होंने यह जाने बिना पर्ची पढ़ी है कि अगर एक ही नंबर से कई लोगों के खाते जुड़े हैं, तो इसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की है।'
 

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने एक ही नंबर के साथ कई खातों को जोड़ने जैसी तकनीकी त्रुटियों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए एक नई तकनीक सुनिश्चित की है। हालांकि, यह राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे उन फर्जी खातों को ठीक करें जो पहले से लिंक किए गए हैं। ऐसा करने में विफल रहने के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने यह समझे बिना कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्ट है। उन्होंने आगे कहा कि देश के लोग 2जी घोटाले पर कैग की रिपोर्ट और इसमें डीएमके की भूमिका को नहीं भूलेंगे।
 

भाजपा नेता ने कहा, '2जी घोटाले पर कैग की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार, कदाचार, धोखाधड़ी और सरकार को नुकसान पहुंचाने जैसे सभी शब्द थे। द्रमुक भ्रष्टाचार की प्रतीक है। लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को व्यर्थ के दोष देना कभी स्वीकार नहीं करेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed