{"_id":"5d1061738ebc3e6fbe7b7a32","slug":"dmk-holds-protest-against-government-for-water-crisis-in-tamil-nadu-mk-stalin-also-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु जल संकट : सरकार के खिलाफ डीएमके का विराध प्रदर्शन, स्टालिन भी हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु जल संकट : सरकार के खिलाफ डीएमके का विराध प्रदर्शन, स्टालिन भी हुए शामिल
Mon, 24 Jun 2019 11:44 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते स्टालिन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु इस समय पानी की समस्या से जूझ रहा है। सबसे ज्यादा पानी की कमी चेन्नई से सामने आ रही है। पानी की कमी को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कार्यकर्ताओं ने चेपॉक में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में पहुंच गए हैं। वहीं पार्टी के सांसद टीआर बालू ने तमिलनाडु में पानी के संकट को लेकर लोकसभा में नोटिस दिया है।
विज्ञापन
Chennai: Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) President MK Stalin joins DMK workers holding protest in Chepak, against the #TamilNadu government over acute water crisis in the city. pic.twitter.com/iEcJDriLAX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 24, 2019
बता दें कि शनिवार को भी जल संकट के खिलाफ डीएमके ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डिंडीगुल, सलेम, इरोड, तिरुप्पुर, थुथुकुडी और रामनाथपुरमंतो में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से इस मुद्दे को हल करने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया।
सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों के बीच अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) नेता ने चेन्नई में बारिश के लिए यज्ञ कराया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डीएमके ने दावा किया कि एआईएडीएमके सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक नाकामी के कारण यह मुद्दा संकट के बिंदु तक पहुंच गया।
सबसे ज्यादा प्रभावित चेन्नई शहर हुआ है। शहर के आसपास मौजूद चार जलाशयों से पीने के पानी की आपूर्ति होती थी लेकिन यह सभी सूख गए हैं। आलम यह है कि चेन्नई शहर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है।