{"_id":"5be613ebbdec2269ae773d66","slug":"dm-filed-a-case-against-bjp-leader-mukul-roy-at-purulia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: पुरुलिया के डीएम ने भाजपा नेता मुकुल राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: पुरुलिया के डीएम ने भाजपा नेता मुकुल राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
मुकुल राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुलिया के जिलाशासक ने भाजपा नेता मुकुल राय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिलाशासक अलोकेश प्रसाद राय ने बलरामपुर थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि भाजपा नेता ने जिले में एक सभा के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पुलिस सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
भाजपा नेता पर लगाया अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप
शिकायत में राय ने कहा है कि मुकुल ने सभा के दौरान उन पर निजी हमले किए थे। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294, 500 और 506 के तहत मुकुल राय के खिलाफ एक मामला शुरू किया है।
ध्यान रहे कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राय ने पार्टी की सभा की राह में रोडे़ अटकाने के आरोप में जिला प्रशासन की जम कर खिंचाई की थी। राय ने इस सिलसिले में जिलाशासक अलोकेश प्रसाद राय का नाम लेते हुए कहा था कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आईएएस अधिकारी को कभी प्रमोशन नहीं मिले।