{"_id":"6063a0eb8ebc3e76a253e7bd","slug":"dk-shivkumar-said-karnataka-government-rescuing-former-minister-zarkiholi-trapped-in-sex-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीके शिवकुमार: सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री जरकीहोली को बचा रही कर्नाटक सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीके शिवकुमार: सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री जरकीहोली को बचा रही कर्नाटक सरकार
Wed, 31 Mar 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:36 AM IST
सार
- डीके शिवकुमार ने येदियुरप्पा सरकार पर सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली को बचाने का लगाया आरोप।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने येदियुरप्पा सरकार पर सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली को बचाने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने मंगलवार को कलबुर्गी में कहा, मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
इसमें पूर्व मंत्री शामिल है। हम अपनी आंखों से देख चुके हैं कि सरकार उनके पीछे खड़ी है और उनका समर्थन कर रही है। मेरी समझ से परे है कि सरकार ऐसे व्यक्ति को क्यों बचा रही है। पुलिस की अक्षमता भी साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
शिवकुमार से जब पूछा गया कि क्या एसआईटी ने उन्हें कोई नोटिस भेजा है क्योंकि महिला के परिजन ने उनका भी नाम लिया है, तो उन्होंने कहा, ऐसा क्यों होगा, एसआईटी नोटिस क्यों भेजेगी। फिर भी अगर ऐसा होता है तो इसका स्वागत है।
विज्ञापन
अगर वे मुझे बुलाते हैं तो मैं जवाब दूंगा। उनका पूरा सहयोग करूंगा। हाल ही में पीड़िता के माता-पिता ने शिवकुमार पर गंदी राजनीति करने के लिए उनकी बेटी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।