{"_id":"5d9318b88ebc3e93c418b83b","slug":"dk-shivakumar-produced-before-special-judge-at-rouse-avenue-court-at-end-of-his-ed-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तिहाड़ में ही रहेंगे डीके शिवकुमार, ईडी को मिली जेल में पूछताछ की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभी तिहाड़ में ही रहेंगे डीके शिवकुमार, ईडी को मिली जेल में पूछताछ की अनुमति
Tue, 01 Oct 2019 02:55 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को मंगलवार को दिल्ली में राउज एवेन्यू अदालत में विशेष न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। जहां ईडी ने शिवकुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने की अपील की और उनसे तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश ने ईडी की दोनों मांगें मानते हुए शिवकुमार की न्यायिक हिरासत 15 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी है और जांच एजेंसी को उनसे चार और पांच अक्तूबर को तिहाड़ में जाकर पूछताछ की अनुमति दे दी है। शिवकुमार की एक अक्तूबर को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो रही थी जिसके कारण उन्हें अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
A Delhi Court extends the judicial custody of Karnataka Congress leader DK Shivakumar till 15th October in a money laundering case. Court has also allowed Enforcement Directorate (ED) to further interrogate him on 4th and 5th October in Tihar jail. (file pic) pic.twitter.com/0aLNxRlD0F
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 1, 2019
इससे पहले 30 सितंबर को अदालत ने ईडी से जमानत याचिका पर अपना जवाब और स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। शिवकुमार ने उन्हें जमानत दिए जाने से इनकार करने वाली निचली अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी हुई है।