{"_id":"5bdbffa4bdec226953783cd9","slug":"diwali-tamilnadu-government-declared-two-hours-for-fire-crackers-allowed-morning-evening-1-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली: तमिलनाडु सरकार ने दो घंटे पटाखे फोड़ने का समय किया तय , सुबह-शाम मिली एक घंटे की मोहलत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिवाली: तमिलनाडु सरकार ने दो घंटे पटाखे फोड़ने का समय किया तय , सुबह-शाम मिली एक घंटे की मोहलत
भाषा
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
पटाखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को कहा कि लोगों को दिवाली पर सुबह छह से सात बजे और शाम को सात से आठ बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति दी जाएगी। सरकार की एक विज्ञप्ति में राज्य के लोगों से कम डेसीबल वाले और कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे फोड़ने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘उच्चतम न्यायालय के आदेश के आधार पर तमिलनाडु सरकार सुबह छह से सात बजे और शाम को सात से आठ बजे के बीच पटाखे फोड़ने की अनुमति देती है।’ विज्ञप्ति में लोगों से अस्पतालों और पूजा स्थलों के समीप पटाखे ना फोड़ने की अपील की गई है।
विज्ञापन
तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड त्योहार के सात दिन पहले और सात दिन बाद वायु गुणवत्ता का अध्ययन करेगा। राज्य सरकार ने 30 अक्टूबर को कहा था कि वह दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए दो घंटे के समय का निर्धारण करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के संबंध में पक्षकारों से विचार-विमर्श करेगी।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए रात आठ बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित करने के अपने पहले के आदेश में सुधार करते हुए कहा था कि तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे दक्षिणी राज्यों में समय में बदलाव किया जाएगा लेकिन इसकी अवधि दो घंटे से ज्यादा नहीं होगी। राज्य में छह नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।