फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   diwali celebration in country updates firecrackers busting people visiting temples lakshmi pooja

Diwali Celebration: उत्तर से दक्षिण तक...दिवाली पर रोशन हुआ पूरा देश, जले खुशियों के दीप, पटाखों की धूम

Thu, 31 Oct 2024 10:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 31 Oct 2024 10:08 PM IST
सार

चारों ओर दिवाली की धूम है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरा देश दिवाली की रोशनी से सराबोर है। घर-घर में खुशियों के दीप जल रहे हैं। वहीं पटाखों की धूम भी है। देशभर में लोग एक-दूसरे को त्योहार की बधाई देकर खुशियां बांट रहे हैं। 

विज्ञापन
diwali celebration in country updates firecrackers busting people visiting temples lakshmi pooja
दिवाली में मुंबई में आतिशबाजी का नजारा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देशभर में आज दिवाली की धूम है और लोग पूरे हर्षोल्लास से दीपोत्सव मना रहे हैं। मंदिरों में लोग भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ है। उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश दिवाली से रोशन है। शाम को खुशियों के दीप रोशन हुए हैं। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने भी चेन्नई में दिवाली का उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने पटाखे भी फोड़े।  
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'आज पूरा देश दिवाली मना रहा है। यह दिवाली हर किसी के लिए खास है क्योंकि सभी की उम्मीदें और सभी के सपने इस सरकार द्वारा पूरे किए जा रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के निर्माण का अभियान शुरू किया था। जब राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है और मंदिर देश को समर्पित कर दिया गया है तो उसके बाद यह पहली दिवाली है। यही वजह है कि मैंने कहा कि इस बार की दिवाली सभी के लिए खास है।'
विज्ञापन

 
 

हैदराबाद के चारमिनार के नजदीक स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर को अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर सजाया गया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और मां भाग्यलक्ष्मी का आशीर्वाद ले रहे हैं। लोगों ने मंदिर के राम मंदिर के डिजाइन के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं। 
 
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के हावड़ा में दक्षिणेश्वर में स्थित आद्यपीठ काली मंदिर में दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां काली का आशीर्वाद लिया। 
 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 'पूरा देश आज दिवाली मना रहा है और इस साल की दिवाली खास है। बेटियों, युवाओं और किसानों को इस साल कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है।'
 

बारामती में पूरा परिवार मनाता है दिवाली: सुप्रिया सुले
 

एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि बचपन से ही हम हमेशा दिवाली मनाने के लिए बारामती आते रहे हैं। पूरा पवार परिवार दिवाली पर एक साथ होता है।



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा और अन्य ने दिवाली के अवसर पर भोपाल में पार्टी कार्यालय में पूजा की।

 



झारखंड के बोकारो में कई पटाखों की दुकानों में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। 

 

श्रीनगर में मनाई जा रही दिवाली



श्रीनगर में लाल चौक पर दिवाली का जश्न मनाया गया। यहां पर लोगों ने जयश्री राम और दिवाली लिखकर दीप जलाए। शारदा पीठ के बाजार में रौनक नजर आ रही है। 

दिवाली पर रोशन हुई दिल्ली

 



दिवाली पर दिल्ली के कई इलाके रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। साउथ एक्सटेंशन, खान मार्केट और लोदी रोड समेत तमाम इलाकों में दिवाली की धूम रही।

 

 



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवाली के मौके पर पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दीप जलाए।

 




गुवाहाटी में भी दिवाली की धूम नजर आई। यहां पर रंग-बिरंगी रोशनी से इमारतें सजी नजर आईं। 
 

diwali celebration in country updates firecrackers busting people visiting temples lakshmi pooja
दिवाली पर रंग-बिरंगी रोशनी में सराबोर अमृतसर का स्वर्ण मंदिर। - फोटो : पीटीआई


तमिलनाडु में लोगों ने दिवाली पर पटाखे चलाए। 

केंद्रीय मंत्री ने जवानों के साथ मनाई दिवाली
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जवानों द्वारा की गई सजावट और कार्यक्रम असाधारण थे। जब सभी लोग एक साथ दिवाली मनाते हैं तो एक अलग एहसास होता है। 
 

चेन्नई के कामराजनगर में पटाखों के चलते लगी आग

उत्तरी चेन्नई के एन्नोर के कामराज नगर इलाके में पटाखों के कारण भीषण आग लग गई। एन्नोर फायर स्टेशन से दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। एन्नोर पुलिस स्टेशन ने शिकायत दर्ज कर ली है और दुर्घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed