Maharashtra: बच्ची ने पैर के अंगूठे से देवेंद्र फडणवीस को लगाया तिलक, उतारी आरती, देखें वीडियो
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में जलगांव शहर का दौरा किया। यहां एक बच्ची ने अपने पैर से फडणवीस के माथे पर टीका लगाया। बच्ची के दोनों हाथ नहीं हैं।
विस्तार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में जलगांव शहर का दौरा किया। यहां एक बच्ची ने अपने पैर से फडणवीस को माथे पर टीका लगाया। बच्ची के दोनों हाथ नहीं हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीर में एक दिव्यांग लड़की को उपमुख्यमंत्री फडणवीस के माथे पर तिलक लगाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
आजवर कितीतरी माता-भगिनींनी मला ओवाळलं. कपाळावर आशीर्वादाचा गंध लावला. आजही त्याच भावनेनं अंगठा कपाळाला टेकला पण तो पायाचा... हाताचा नव्हे. आयुष्यात असे हे क्षण येतात आणि आतून-बाहेरून मन थरारतं. अंगावर रोमांच उभे राहतात. डोळ्यांच्या कडा ओलावतात पण क्षणभरच. कारण पायाच्या अंगठ्यानं… pic.twitter.com/WF1X3ab7wA
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 27, 2023विज्ञापन
डिप्टी सीएम फडणवीस ने लिखा- जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं
सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने लिखा कि आज तक कई माताओं-बहनों ने आशीर्वाद स्वरूपी आरती की, तिलक लगाया। आज भी उसी भावना के साथ एक अंगूठा मेरे माथे पर तिलक लगाने के लिए पहुंचा... पर इस बार ये हाथ का नहीं पांव का अंगूठा था। जीवन में आने वाले ऐसे क्षण झकझोर देते हैं, आँखों को नम कर देते हैं, पर सिर्फ कुछ पल के लिए।
आगे लिखा कि इस बहन ने जब मेरे मस्तक पर अपने पैर के अंगूठे से तिलक लगाया, जब उसने उन्हीं अंगूठों से आरती उतारी तो उसके चेहरे की मुस्कान और आँखों की चमक में साफ नजर आ रहा था कि वो कह रहीं हैं ‘’कोई मुझे क्या हराएगा, मुझे किसी के सहानभूति की जरूरत नहीं, किसी के दया की जरूरत नहीं, मैं स्वयं मजबूत हूं”। उसको देखकर मैंने सिर्फ इतना ही कहा ” बहन, तेरी हर लड़ाई में हम तेरे साथ हैं”।
वीडियो खूब हो रहा वायरल
इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 12 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि बहुत ही प्यारा वीडियो है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शानदार वीडियो, बहन के हुनर को सलाम।