{"_id":"5c543658bdec22736934b84a","slug":"distrubed-from-monkey-villager-forced-to-leave-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बंदर के कारण पूरा गांव हो रहा खाली, लोग घर छोड़ने को मजबूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक बंदर के कारण पूरा गांव हो रहा खाली, लोग घर छोड़ने को मजबूर
Fri, 01 Feb 2019 05:39 PM IST
अमित मंडल
भाषा, सीरकाझाी
भाषा, सीरकाझाी
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 01 Feb 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Monkey Clones
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के सीरकाझाी में एक बंदर के काटने से परेशान नजदीक के एक गांव के कई लोग गुरुवार को अपने घरों से बाहर निकल गए और पशु को पकड़ने के सरकारी आश्वासन के बाद ही वे घर वापस लौटे।
विज्ञापन
यहां से करीब सात किलोमीटर दूर थेन्नलकुडी के एक गांव में बंदर की हरकतों से जिला वन्यजीव और वन अधिकारियों को परेशान करके रख दिया है। इन अधिकारियों ने अब इसे बेहोश करके पकड़ने के लिए पशु चिकित्सकों की मदद मांगी है।
विज्ञापन
वहीं स्थिति का आकलन करने के लिए शीर्ष अधिकारी गांव पहुंच गए हैं। गांव के ईलनगोवन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बंदर एक सप्ताह से लोगों, कुत्तों, बकरियों और गायों पर हमला कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसने दर्जनों लोगों और पशुओं को काट खाया है।
विज्ञापन