फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   District Magistrate decree, employees come from bicycle office

महाराष्ट्रः जिलाधिकारी का फरमान, साइकिल से दफ्तर आएं कर्मचारी

Sun, 09 Feb 2020 12:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate decree, employees come from bicycle office
दीपा मुधोल-मुंडे

उस्मानाबाद के जिलाधिकारी कार्यालय ने जिले के सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए फरमान जारी किया है कि वह साइकिल से दफ्तर आएं। जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से इस आशय का परिपत्रक जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में यह आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


उस्मानाबाद की जिलाधिकारी दीपा मुधोल-मुंडे की ओर से कर्मचारियों को साइकिल से दफ्तर आने-जाने का परिपत्रक पांच फरवरी को जारी किया गया था। माडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 फरवरी से इस आदेश पर अमल करना अनिवार्य किया गया है। परिपत्रक में कहा गया है कि जो अधिकारी-कर्मचारी शासकीय दौरे पर नहीं हैं, उन्हें प्रतिदिन साइकिल से ही दफ्तर आना होगा।
विज्ञापन


दफ्तर आने-जाने के लिए अन्य वाहनों का इस्तेमाल पूर्णतया वर्जित होगा। इसके अलावा जो कर्मचारी दौरे के बाद नियमित आफिस आते हैं, उनके लिए भी यह नियम लागू होगा। जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से प्रत्येक विभाग को इस आदेश पर अमल करने की सख्त हिदायत दी गई है। कहा गया है कि विभाग के अधिकारी सभी कर्मचारियों को इस संबंध में परिपत्रक दें और इस पर अमल की रिपोर्ट भी पेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव दूर होगा और व्यायाम भी होगा

जिलाधिकारी कार्यालय के परिपत्रक में कहा गया है कि कर्मचारी वाहन से दफ्तर आते हैं और दिनभर बैठकर काम करते हैं। यदि आफिस में उन्हें एक-दो घंटे ज्यादा काम करना पड़ता है तब भी बैठकर ही काम करते हैं। इससे कर्मचारियों में काफी तनाव होता है।



उन्हें बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए यदि प्रतिदिन साइकिल का इस्तेमाल करेंगे तो उनका व्यायाम भी होगा और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होगा। इसके अलावा प्रदूषण की समस्या भी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed