फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dispute between ruling party and opposition over credit of caste census

जाति जनगणना का श्रेय लेने पर रार: किशन रेड्डी बोले- सुषमा ने 2010 में ही लिखी थी चिट्ठी,कांग्रेस 60 साल में...

Fri, 02 May 2025 07:48 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क/ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 02 May 2025 07:48 AM IST
सार

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि जाति गणना करने के मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के बाद विपक्ष में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है। मगर, 60 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई? वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन
dispute between ruling party and opposition over credit of caste census
जी किशन रेड्डी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना के साथ ही जाति गणना कराने का फैसला किया है। तमाम विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं जाति गणना का श्रेय लेने के लिए भी उनमें होड़ मच गई है। जिसके बाद भाजपा और विपक्ष की ओर से बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि जाति गणना करने के मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के बाद विपक्ष में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है। मगर, 60 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई? वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


सुषमा ने 2010 में ही लिखी थी चिट्ठी
रेड्डी ने कहा कि जाति गणना के प्रति भाजपा का रुख साफ है। 2010 में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा  नेता सुषमा स्वराज ने तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को पत्र लिखकर स्पष्ट कहा था कि देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए। हम इसका समर्थन करते हैं। तेलंगाना में हुई जाति गणना और उसके मॉडल पर पूछे सवाल पर रेड्डी ने कहा कि रेवंत रेड्डी सरकार ने पिछड़े वर्ग की गणना सही तरीके से नहीं की गई है। हम आधुनिक तकनीकी का उपयोग करते हुए, पूरी प्रामाणिकता, पारदर्शिता और वैज्ञानिक तरीके से जातिगत जनगणना करवाएंगे।  
विज्ञापन


जी किशन रेड्डी ने कहा कि मोदी सरकार सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ओबीसी आयोग, ईडब्ल्यूएस और महिला आरक्षण हो तीन तलाक, सब निर्णय उसी प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। जाति गणना भी अंत्योदय की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो साल पहले सरकार को लिखी चिट्ठी, तब वे जाति गणना के लिए नहीं हुए सहमत : खरगे
वहीं, जाति गणना कराने की मोदी सरकार की घोषणा के साथ अब राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैंने दो साल पहले जनगणना के साथ जाति गणना कराने के लिए सरकार को पत्र लिखा था, तब वे सहमत नहीं थे, लेकिन अब सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है। सरकार का यह अच्छा कदम है, जिसमें हम सरकार का पूरा समर्थन करेंगे।


राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा, कांग्रेस और दूसरी विपक्षी दलों ने जाति गणना के लिए पूरे देश में आंदोलन भी किया था। अब विपक्षी पार्टियां खुश हैं कि उन्होंने जो चाहा था वह हासिल कर लिया। उन्होंने सरकार से अगली जनगणना में जाति गणना कराने के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित करने और इसकी समय सीमा निर्धारित करने का आग्रह किया है। उन्होंने भाजपा से कहा कि वह पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर अनावश्यक टिप्पणी न करे कि वह इसके विरोध में थे। जनसंघ व संघ जन्म से ही आरक्षण के खिलाफ हैं। भाजपा जनता के मन में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed