{"_id":"5b6a03534f1c1bf6548b742d","slug":"disjclosing-aadhaar-number-is-not-dangerous-trai-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार संख्या के सार्वजनिक होने से नहीं बढ़ता डिजिटल खतरा : ट्राई अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आधार संख्या के सार्वजनिक होने से नहीं बढ़ता डिजिटल खतरा : ट्राई अध्यक्ष
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने मंगलवार दावा किया कि केवल आधार नंबर जानने से किसी भी व्यक्ति की डिजिटल असुरक्षा नहीं बढ़ सकती है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नंबर साझा कर चुनौती दी थी कि कोई नुकसान पहुंचाकर दिखाए।
विज्ञापन
शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी ओर से आधार नंबर ट्वीट करने के पीछे किसी को भी अपना आधार नंबर सार्वजनिक करने के लिए प्रेरित करना नहीं था। इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शर्मा ने कहा कि बायोमीट्रिक आईडी साझा, खुलासा या उसके बारे में जानकारी होने से किसी की भी डिजिटल असुरक्षा नहीं बढ़ती। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइ) को कहना पड़ा था कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपना आधार नंबर साझा न करे।
विज्ञापन
शर्मा एक कार्यक्रम से इतर बोल रहे थे जिसमें उन्होंने डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) एप और माईकॉल एप की घोषणा की। डीएनडी एप अनचाही कॉल्स के बारे में रिपोर्ट करता है और माईक़ल एप कॉल की गुणवत्ता के बारे में बताता है। यह दोनों एप उमंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन