फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dishoom...Dishoom between Mumbai Local women passengers, watch video

Mumbai Local Fight: मुंबई लोकल में महिलाओं में ढिशूम...ढिशूम, थप्पड़ मारे, बाल खींचे, देखें वीडियो

Tue, 18 Oct 2022 01:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 18 Oct 2022 01:04 PM IST
सार

मात्र 31 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर 'रोडस् ऑफ मुंबई' पेज पर साझा किया गया है। यह अब तक पांच लाख बार देखा जा चुका है और 800 बार रिट्वीट हो चुका है। वीडियो में खचाखच भरे कोच में  तीन महिलाएं आपस में जमकर मारपीट करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Dishoom...Dishoom between Mumbai Local women passengers, watch video
women fighting in Mumbai Local - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई लोकल में आए दिन कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जो देशभर का ध्यान खींचती हैं। आज हम बात कर रहे हैं, ऐसे वायरल वीडियो की, जिसमें लोकल के महिला कोच में तीन नारियों के बीच जमकर मारपीट होती दिख रही है। थप्पड़ से हुई शुरुआत गाली गलौज से होते हुए बाल खींचने तक पहुंच गई। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया में मुंबई लोकल ट्रेन में हुई इस मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मात्र 31 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर 'रोडस् ऑफ मुंबई' पेज पर साझा किया गया है। यह अब तक पांच लाख बार देखा जा चुका है और 800 बार रिट्वीट हो चुका है। वीडियो में खचाखच भरे कोच में  तीन महिलाएं आपस में जमकर मारपीट करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, झगड़े की शुरुआत एक लड़की द्वारा एक   एक महिला को थप्पड़ मारने से होती है। इसी बीच, एक तीसरी महिला विवाद में कूदती है और वह लड़की की पिटाई शुरू कर देती है। फिर तीनों के बीच जमकर मारपीट और बाल खिंचाई शुरू हो जाती है। ट्रेन में सवार अन्य यात्री तीनों को रोकने व समझाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वे शांत नहीं होती। इसी बीच एक यात्री चिल्लाता है 'अरे आंटी छोड़ो...! बाकी अन्य यात्री मूकदर्शक बने रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पिछले माह भी हुई थी ऐसी घटना
ऐसी ही घटना पिछले माह भी हुई। उस वक्त लोकल में सीट को लेकर महिलाओं के बीच झड़प हो गई थी। ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला कोच में यह घटना हुई थी। इसमें बीच बचाव करने वाली महिला यात्री घायल हो गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed