फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disha Salian Murder Case, FIR Against Union Minister and bjp leader Narayan rane and Nitesh Rane

दिशा सालियान मामला: मुश्किल में फंसे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश राणे, एफआईआर दर्ज

Sun, 27 Feb 2022 01:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Feb 2022 01:14 PM IST
सार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के माता-पिता की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Disha Salian Murder Case, FIR Against Union Minister and bjp leader Narayan rane and Nitesh Rane
दिशा सालियान मामला - फोटो : Amar ujala

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के माता-पिता की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारायण राणे ने अपने आरोपों को दोहराया था कि सालियान के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की गई थी। लेकिन सालियान के माता-पिता ने इससे इनकार किया था। 

विज्ञापन


ऑटोप्सी रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार,  दिशा के साथ दुष्कर्म नहीं किया गया था और वह गर्भवती भी नहीं थी।  चाकणकर ने कहा कि दिशा सलियन के माता-पिता को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, विधायक नितेश राणे और इस संबंध में दिशा की मौत के बारे में झूठी और मानहानिकारक जानकारी देने के लिए सभी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। चाकणकर ने ट्विटर के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि सालियान की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर बनाए गए लाखों फर्जी खातों को बंद किया जाना चाहिए और उसके बारे में गलत जानकारी को तुरंत हटाया जाना चाहिए। रूपाली चाकणकर ने एक और मांग करते हुए कहा कि दिशा के माता-पिता को सुरक्षा प्रदान की जाए क्योंकि उनकी जान को खतरा है। 
विज्ञापन


सालियान के माता-पिता बोले- बदनाम करने वालों के खिलाफ की जाए कार्रवाई
बता दें कि दिशा सालियान के माता-पिता ने बीते बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (MSCW) प्रमुख से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, उनके बेटे नीतीश और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एक अधिकारी ने कहा कि दिशा के माता-पिता वसंती और सतीश सालियन ने उपनगरीय बांद्रा में आयोग के कार्यालय में महिला आयोग प्रमुख रूपाली चाकणकर से मुलाकात की और अपनी दिवंगत बेटी के बारे में चल रही मानहानि की खबरों पर अपना दुख जताया। दिशा के माता-पिता का कहना है कि दिशा काम के दवाब मे थी इसलिए आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जून 2020 को दिशा ने इमारत से कूदकर दी थी जान  
28 वर्षीय दिशा सालियान ने आठ जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, इससे छह दिन पहले 34 वर्षीय सुशांत राजपूत उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में लटके पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed