फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disha Salian Death Case: Maharashtra Minister says It is not right to make political comments on this

Disha Salian Case: दिशा की मौत का मामला पांच साल बाद फिर चर्चा में, ठाकरे की भूमिका की जांच पर ये बोले नेता

Thu, 20 Mar 2025 12:06 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Mar 2025 12:06 PM IST
सार

Disha Salian Case: दिशा सालियान की मौत पर महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। सालियान के पिता ने मामले में आदित्य ठाकरे की कथित भूमिका की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में प्रदेश के नेताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Disha Salian Death Case: Maharashtra Minister says It is not right to make political comments on this
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिशा सालियान की मौत पर महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। सालियान के पिता ने मामले में आदित्य ठाकरे की कथित भूमिका की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब इस पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी है। 

विज्ञापन


शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने इस पर प्रतिक्रया देते हुए कहा कहा, "मैंने पुलिस जांच देखी है, और यह एक दुर्घटना थी, हत्या नहीं... उसके पिता ने घटना के पांच साल बाद याचिका दायर की है। पूरा राज्य इस याचिका के पीछे की राजनीति जानता है... ये लोग औरंगजेब के मुद्दे पर पनप नहीं पाए, जिसका असर उनके खिलाफ हो गया। औरंगजेब के मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ने के लिए वे दिशा सालियान मामले को हवा दे रहे हैं... यह गंदी राजनीति हमारे राज्य का नाम बदनाम कर रही है। यह एक युवा नेता का नाम खराब करने की कोशिश है जो अच्छा काम कर रहा है।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, "सालियान की मौत संदिग्ध थी। आज उनके पिता ने खुलकर बात की है। उन्होंने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों को जेल भेजा जाएगा।"


एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने कहा, "दिशा सालियान के पिता कोर्ट गए हैं। उन्होंने आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, लेकिन हमें यकीन है कि आदित्य ठाकरे का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम उनके साथ हैं, लेकिन कोर्ट को फैसला करने दें... अगर कोई व्यक्ति न्याय पाने की कोशिश कर रहा है, तो उसे न्याय मिलना चाहिए। लेकिन अगर आप भाजपा को देखें, तो वे अब इस पर राजनीति करना शुरू कर देंगे। चार साल पहले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। आत्महत्या के तुरंत बाद बिहार में ऐसे बैनर सिर्फ बिहार चुनाव के लिए लगाए गए थे। अब चार साल बाद भाजपा इस मुद्दे को आगे ले जाएगी क्योंकि चार महीने बाद बिहार में चुनाव हैं और 6 महीने बाद मुंबई में चुनाव हैं।"

ये भी पढ़ें: Illegal Betting Apps: दुग्गुबाती, देवरकोंडा सहित 25 सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर, सट्टेबाजी एप के प्रचार का आरोप

वहीं सालियान प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा, "इस पर राजनीतिक टिप्पणी करना और राजनीति करना सही नहीं है।" महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, "माननीय अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा।" इस बारे में पूछे जाने पर एनसीपी-एससीपी नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, "मैं दिशा सालियान के पिता की ओर से दायर याचिका पर जानकारी ले रहा हूं। यह सब अब एक साजिश का हिस्सा लग रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed