फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Disgraceful..." Congress MP Shashi Tharoor demands resignation of Mayor Arya Rajendran

तिरुवनंतपुरमः नगर निगम नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप, थरूर ने मेयर का इस्तीफा मांगा, भाजपा भी हमलावर

Mon, 07 Nov 2022 04:07 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Amit Mandal Updated Mon, 07 Nov 2022 04:07 PM IST
सार

सीपीआई (एम) के जिला सचिव अनवूर नागप्पन को भेजे गए एक कथित पत्र में मेयर आर्य राजेंद्रन ने नगर निगम में 295 अस्थायी पदों पर पार्टी के सदस्यों की नियुक्ति के लिए प्राथमिकता सूची की मांग की थी।

विज्ञापन
"Disgraceful..." Congress MP Shashi Tharoor demands resignation of Mayor Arya Rajendran
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर आर्य राजेंद्रन से इस्तीफा देने की मांग की। राजेंद्रन पर  से अनावूर नागप्पन को नगर निगम में 295 अस्थायी पदों पर पार्टी के सदस्यों की नियुक्ति के लिए प्राथमिकता सूची की मांग वाला पत्र लिखने का आरोप है।  थरूर ने मेयर के कदम को अपमानजनक करार दिया और कहा कि यह शर्मनाक है कि तिरुवनंतपुरम के सीपीआई (एम) मेयर आर्य राजेंद्रन को शहर की सरकार में रिक्तियों को भरने के लिए उनके पार्टी सचिव से नाम मांगते हुए बेनकाब किया गया है। ऐसे समय में जब भारत और केरल के युवा परेशान हैं। बेरोजगारी के रिकॉर्ड स्तर पर यह एक विश्वासघात है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए!

विज्ञापन


अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए पत्र लिखने का आरोप
सीपीआई (एम) के जिला सचिव अनवूर नागप्पन को भेजे गए एक कथित पत्र में मेयर आर्य राजेंद्रन ने नगर निगम में 295 अस्थायी पदों पर पार्टी के सदस्यों की नियुक्ति के लिए प्राथमिकता सूची की मांग की थी। पत्र में स्वास्थ्य विभाग में दिहाड़ी आधार पर खाली हुए 295 अस्थायी पदों पर नियुक्तियों का जिक्र है। शनिवार को उसी के बारे में बात करते हुए केरल के विपक्ष के नेता (एलओपी) वीडी सतीसन ने भी उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


वीडी सतीसन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 295 कर्मचारियों की नियुक्ति में पार्टी की प्राथमिकता सूची की मांग करते हुए तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर आर्य राजेंद्रन ने सीपीआईएम के जिला सचिव को पत्र लिखकर अपनी शपथ का उल्लंघन किया है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर सीपीएम मेयर को निष्कासित करने के लिए तैयार नहीं है तो वह इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख भी लोक सेवा आयोग (पीएससी) को रिक्तियों के बारे में सूचित करे के लिए अनिच्छुक हैं क्योंकि सीपीआईएम राज्य समिति और जिला समिति नियुक्तियों की नियुक्ति पिछले दरवाजे से जारी है 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगमों में स्थानीय समितियों को नियुक्तियां दी गई हैं। वे नौकरी हेतु साक्षात्कार के लिए आने वाले गरीब लोगों को धोखा दे रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में सीधी भर्ती नहीं की जाती है। माफिया गिरोह पिछले दरवाजे की नियुक्ति के लिए सीपीआईएम कार्यालयों के आसपास काम कर रहे हैं। 

वहीं, तिरुवनंतपुरम के मेयर द्वारा सीपीआईएम जिला सचिव को कथित पत्र के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की गई। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed