फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diseases can not disaster Kerala, Special attention to cleanliness

केरल में बीमारियां न बने अब त्रासदी का कारण, इसलिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

Wed, 22 Aug 2018 03:02 PM IST
भाषा, तिरुवनंतपुरम
भाषा, तिरुवनंतपुरम Updated Wed, 22 Aug 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Diseases can not disaster Kerala, Special attention to cleanliness

केरल में बाढ़ग्रस्त स्थानों पर फंसे लोगों को बचाने का काम अब लगभग स्माप्ति की ओर है ऐसे में केरल सरकार ने आज अपना पूरा ध्यान मकानों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर केंद्रित किया है। आपदा प्रबंधन राज्य नियंत्रण कक्ष के अनुसार आठ अगस्त से बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 231 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 लोग लापता हैं। 

विज्ञापन


राज्य भर के 3,879 राहत शिविरों में 3.91 लाख परिवारों के कम से कम 14.50 लाख लोग रह रहे हैं। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित एर्णाकुलम जिले में 850 राहत शिविरों में 5.32 लाख लोग रह रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य और स्थानीय स्व-सरकारी विभाग के तहत तीन हजार से अधिक दस्तों ने मकानों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि ज्यादातर फंसे लोगों को निकाल लिया गया है और अब दूर दराज के मकानों में तलाश की जाएगी कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है। भारतीय वायु सेना के जवानों ने मंगलवार को 15 लोगों को बचाया। इनमें 11 वे लोग हैं जो कि पलक्कड़ जिले में भूस्खलन से अलग थलग पड़े नेल्लियमपाथी में फंसे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार 12 हजार घरों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। इस बीच मुस्लिम युवकों के एक समूह ने मिसाल पेश करते हुए मलप्पुरम और वायनाड जिलों में मंदिरों की सफाई की।


राज्य सरकार ने मनरेगा और केंद्र की योजनाओं के तहत 2,600 करोड़ की राहत राशि की मांग की है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात ने राज्य के पुनर्निर्माण कार्य के लिए करीब 700 करोड़ रुपए की सहायता की पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed