फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Discussions on for comprehensive free trade agreement with India: Australian diplomat

MEA: ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मुक्त व्यापार समझौते पर जताई प्रतिबद्धता; विदेश मंत्री जयशंकर से मिले चीनी राजदूत

Tue, 25 Jun 2024 08:34 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 25 Jun 2024 08:34 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के उप उच्चायुक्त निकोलस मैककैफ्रे ने भारत से मुक्त व्यापार समझौते पर प्रतिबद्धता जताई है। उधर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से चीनी राजदूत शू फीहोंग से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Discussions on for comprehensive free trade agreement with India: Australian diplomat
निकोलस मैककैफ्रे (बाएं), एस जयशंकर से मिले चीनी राजदूत (दाएं) - फोटो : PTI/ @China_Amb_India

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। ऑस्ट्रेलिया के उप उच्चायुक्त निकोलस मैककैफ्रे ने इस बारे में जानकारी दी है। कोलकाता में भारतीय उद्योग संगठन द्वारा आयोजित एक संवाद के दौरान मैककैफ्रे ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ष 2022 में आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ईसीटीए) पर हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का अगला लक्ष्य इस समझौते की सीमाओं को और भी बढ़ाना है। मैककैफ्रे ने कहा कि अब भारत में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं और अब मुक्त व्यापार समझौते को लेकर ऑस्ट्रेलिया की भारतीय अधिकारियों से बातचीत चल रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बीते एक दशक में दोनों देशों के बीच 26 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ है।   

विज्ञापन


चीनी राजदूत ने भारत के विदेश मंत्री से की मुलाकात
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष शू फीहोंग से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और एक दूसरे के हितों की प्रगति पर चर्चा की गई। इसके अलाया एस जयशंकर ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के राजदूतों से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‘आज शाम को चीन के राजदूत शी फीहोंग से मुलाकात की। उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों और एक दूसरे के हितों की प्रगति पर चर्चा की गई। उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।’ बता दें कि चीन ने 18 महीनों के बाद भारत में अपने राजदूत को नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


चीन-भारत के संबंधों की प्रगति पर काम करने को उत्सुक हूं- फीहोंग
एस जयशंकर से मुलाकात के बाद शू फीहोंग ने कहा कि वे चीन और भारत के संबंधों को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए भारतीय पक्ष के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। फीहोंग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‘ भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम दोनों के बीच चीन आर भारत के संबंधों और सामान्य हितों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed