फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Discussions begins in government panel on Second booster dose Covid19

Second Booster Dose: क्या लोगों को अभी दूसरे बूस्टर डोज की जरूरत है? अब सरकार ने खुद दी जानकारी

Tue, 03 Jan 2023 11:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 Jan 2023 11:03 AM IST
सार

Second Booster Dose: बूस्टर के दूसरे डोज पर चर्चा के बीच केंद्र सरकार ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए  बताया है कि क्या लोगों को फिलहाल इसकी जरूरत है या नहीं?

विज्ञापन
Discussions begins in government panel on Second booster dose Covid19
बूस्टर डोज - फोटो : PTI

विस्तार

चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के तेज प्रसार को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के लिए लगातार दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री अपने अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें भी कर रहे हैं। इस बैठक में कोरोना  जांच, क्वारंटीन की सुविधा, टीकाकरण से लेकर अस्पतालों की व्यवस्था पर चर्चा की जा रही है। वहीं इन सबके बीच सरकार ने एक बड़ी जानकारी दी है। सरकार ने कहा है कि फिलहाल लोगों को दूसरे बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है। पहले हमें इसके पहले डोज को एक-एक नागरिक को लगाने की जरूरत है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक बूस्टर का पहला शॉट अभी केवल 28 फीसदी आबादी को ही लगाया गया है जो कि चिंता का विषय है। बूस्टर ड्राइव में तेजी लाने के लिए  केंद्र सरकार तमाम कोशिशें करती नजर आ रही है।

विज्ञापन


तकनीकी समूह के बीच दूसरे बूस्टर डोज को लेकर हो रही थी चर्चा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तकनीकी समूह के सदस्यों के बीच दूसरे बूस्टर डोज को लेकर चर्चा चल रही थी क्योंकि कुछ ऐसे लोग थे जिन्हें इसकी अत्यंत जरूरत महसूस हो रही थी। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह या NTAGI की समितियों में से एक के एक विशेषज्ञ ने नाम न छापने की शर्त पर कहा। कोई भी सिफारिश करने से पहले वे सभी वैज्ञानिक डेटा के सूक्ष्मता से अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन


वैक्सीन शॉट से प्राप्त प्रतिरक्षा चार से छह महीनों में कम हो जाती है
अध्ययनों से पता चला है कि वैक्सीन शॉट से प्राप्त प्रतिरक्षा आमतौर पर चार से छह महीनों में कम हो जाती है। इस अध्ययन में बताया गया है कि एक चौथा शॉट गंभीर बीमारी को दूर करने में मदद करता है, हालांकि विशेषज्ञ अब चौथे बूस्टर के रूप में द्विसंयोजक शॉट्स की सिफारिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ डॉक्टरों ने चौथी खुराक की मांग की
कुछ डॉक्टरों ने चौथी खुराक शुरू करने का अनुरोध किया गया है, कम से कम उच्च जोखिम वाले लोगों जैसे कि स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों, बुजुर्गों और कॉमरेडिटी से पीड़ित लोगों के लिए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने 26 दिसंबर को एक बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से अतिरिक्त खुराक की अनुमति देने के लिए कहा। बता दें कि स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए तीसरी खुराक करीब एक साल पहले दी गई थी।


एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ जेए जयलाल ने कहा कि हमने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया है कि वे लोगों, विशेष रूप से डॉक्टरों, नर्सों, अस्पताल के अन्य कर्मचारियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए चौथी एहतियाती खुराक पर विचार करें, जिन्हें उच्च जोखिम में  रोगियों का प्रबंधन करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed