{"_id":"66ef8fed0b9e6b81cb005292","slug":"discussion-on-waqf-bill-jpc-members-five-state-visit-starting-from-mumbai-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बिल पर चर्चा: पांच राज्यों का दौरा करेंगे जेपीसी सदस्य, 26 सितंबर को मुंबई से शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वक्फ बिल पर चर्चा: पांच राज्यों का दौरा करेंगे जेपीसी सदस्य, 26 सितंबर को मुंबई से शुरुआत
Sun, 22 Sep 2024 09:03 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:03 AM IST
सार
वक्फ बिल पर चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सदस्य पांच राज्यों का दौरा करेंगे। 26 सितंबर को मुंबई से शुरुआत के बाद 1 अक्तूबर को दौरा समाप्त होगा।
विज्ञापन
वक्फ संशोधन बिल पर संसदीय समिति राज्यों में जाएगी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर विभिन्न हितधारकों के साथ अनौपचारिक चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सदस्य पांच राज्यों का दौरा करने वाले हैं। यह राष्ट्रव्यापी चर्चा 1 अक्तूबर तक चलेगी, जिसकी शुरुआत 26 सितंबर को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से होगी।
इस चर्चा का उद्देश्य वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों में आवश्यक सुधार करना है जिसके तहत देशभर में 6,00,000 से अधिक पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन किया जा रहा है। जेपीसी सदस्य 26 सितंबर को महाराष्ट्र सरकार, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग, बार काउंसिल, वकील संघ और मुत्तवल्ली संघ के सदस्य भी इस चर्चा में शामिल होंगे।
इन राज्यों में जाएगी समिति
अगले पड़ाव में 27 सितंबर को अहमदाबाद में गुजरात सरकार, गुजरात वक्फ बोर्ड और अन्य प्रमुख हितधारकों के प्रतिनिधियों से बातचीत होगी। इसके बाद समिति के सदस्य 28 सितंबर को आंध्र प्रदेश, 29 सितंबर को तमिलनाडु और एक अक्तूबर को कर्नाटक में विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श करने पहुंचेंगे। हैदराबाद में होने वाली चर्चा में आंध्र और तेलंगाना के अलावा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।