फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Discussion on Ram Temple on last day of the budget session today

Parliament: बजट सत्र के आखिरी दिन राम मंदिर पर होगी चर्चा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह करेंगे शुरूआत

Sat, 10 Feb 2024 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 10 Feb 2024 06:02 AM IST
सार

बजट सत्र के आखिरी दिन संसद में अयोध्या स्थित राम मंदिर पर चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Discussion on Ram Temple on last day of the budget session today
संसद - फोटो : social media

विस्तार

संसद का बजट सत्र जारी है। आज बजट सत्र का आखिरी दिन है। बजट सत्र के आखिरी दिन संसद में अयोध्या स्थित राम मंदिर पर चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह राम मंदिर के निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा करेंगे। शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे ने भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है। उम्मीद है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करेंगे। भाजपा राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा करने के साथ हिंदुत्व के मुद्दे पर राजनीतिक संदेश देगी। सूत्रों का कहना है, चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे अपनी बात रखेंगे। शनिवार को सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने व्हिप जारी किया गया है।

विज्ञापन

31 जनवरी से शुरू हुआ था बजट सत्र
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से सत्र की शुरुआत हुई थी। यह सत्र दो लिहाजों से खास रहा- पहला तो यह कि इस सत्र में देश की वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट पेश किया। साथ ही यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश किया था।

विज्ञापन

22 जनवरी को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने विधि-विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन 23 जनवरी से ही मंदिरों को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। भक्त भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं। जिस मंदिर में भगवान राम विराजे हैं, वह राम मंदिर परियोजना का पहला चरण था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब मंदिर के बाकी हिस्से का काम होगा, जिससे राम मंदिर का स्वरूप और भी दिव्य और भव्य हो जाएगा। पूरे मंदिर को तीन चरणों में पूरा किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed