{"_id":"605b34cd8ebc3e8d35340e10","slug":"discussion-on-finance-bill-nirmala-sitharaman-said-the-economic-crisis-of-2008-is-responsible-for-inflation-we-will-not-let-more-than-six-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त विधेयक पर चर्चा: सीतारमण ने कहा-मुद्रास्फीति 2008 के आर्थिक संकट की देन, छह फीसदी से ज्यादा नहीं होने देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वित्त विधेयक पर चर्चा: सीतारमण ने कहा-मुद्रास्फीति 2008 के आर्थिक संकट की देन, छह फीसदी से ज्यादा नहीं होने देंगे
Wed, 24 Mar 2021 06:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 24 Mar 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : PTI
वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने राज्यसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के जवाब में कहा कि घरेलू कारोबारियों, खासतौर से एमएसएमई श्रेणी के उद्यमों की सुविधा के लिए सीमा शुल्क ढांचे को तर्कसंगत बनाया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि भारत दुनिया की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। देश में महंगाई बढ़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति की दर छह फीसदी की भावनात्मक सीमा के कभी पार नहीं होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि 2008 में आए वैश्विक आर्थिक संकट से जिस तरह निपटा गया, मुद्रास्फीति उसकी ही देन है।
विज्ञापन