{"_id":"5f5aa4fe936b8c04911ce6e1","slug":"discussion-on-bilateral-and-regional-issues-in-foreign-minister-and-defense-minister-recent-visit-to-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशमंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हालिया ईरान दौरे में द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेशमंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हालिया ईरान दौरे में द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा
Fri, 11 Sep 2020 03:43 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 11 Sep 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
ईरान के रक्षा मंत्री से राजनाथ सिंह ने की मुलाकात
- फोटो : ANI
विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेशमंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हालिया ईरान दौरे में द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान चाबहार परियोजना पर भी बात हुई। पिछले रविवार को रूस से लौटते हुए राजनाथ ने तेहरान में ईरानी रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल आमीर हतमाई से मुलाकात की। वहीं, मंगलवार को रूस जाते हुए जयशंकर ने तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री जावेद जाफरी से मुलाकात की।
विज्ञापन
ईरान दौरे में चाबहार परियोजना पर भी हुई चर्चा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया, इन बैठकों इस बात का उल्लेख हुआ कि चाबहार बंदरगाह पर यातायात बढ़ रहा है। ईरान भारत का बहुत पुराना सहयोगी देश रहा है। गौरतलब है कि भारत और ईरान ने 2018 में चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के लिए 8.5 करोड़ डॉलर का करार किया था।
विज्ञापन