{"_id":"5f745df8d83a3a6fc07839f7","slug":"discovery-school-super-league-quiz-show-organized-top-three-teams-to-get-nasa-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग' क्विज शो का आयोजन, शीर्ष तीन टीमों को मिलेगा नासा की ट्रिप का अवसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग' क्विज शो का आयोजन, शीर्ष तीन टीमों को मिलेगा नासा की ट्रिप का अवसर
Wed, 30 Sep 2020 04:06 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 30 Sep 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग (डीएसएसएल) सीजन तीन के साथ बायजू (Byju’s) सबसे बड़े स्कूल स्तरीय क्विज शो का आयोजन करने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष आयोजन और भागीदारी पूरी तरह डिजिटल रहेगी। विजेताओं को पुरस्कार के अलावा शीर्ष तीन टीमों को स्कूल प्रिंसिपल अथवा कोऑर्डिनेटर के साथ नासा की ट्रिप भी का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
इस आयोजन में 'अमर उजाला' मीडिया पार्टनर है। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रत्येक विद्यालयों से तीन शिक्षकों को 'एडुकेटर ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य द्वारा मनोनित इन तीन शिक्षकों को एक बर्ष के लिए बायूज एप का निशुल्क सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
अंतिम राउंड डिस्कवरी और डिस्कवरी किड्स चैनल पर अगले वर्ष प्रसारित किया जाएगा
बड़े स्तर पर आयोजित 'डीएसएसएल पावर्ड बाई बायजू (Byju’s) 29 राज्यों में 30 हजार से अधिक स्कूलों के कक्षा तीन से 10 तक के छात्र-छात्राओं तक इस अनूठे क्विज को लेकर पहुंच रहा है। चुने गए प्रतिभागी अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्तव राज्य स्तर पर करेंगे। अंतिम राउंड डिस्कवरी और डिस्कवरी किड्स चैनल पर अगले वर्ष प्रसारित किया जाएगा।अधिक जानकारी और क्विज में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 9839933379 अथवा 8800554923 पर संपर्क किया जा सकता है। भाग लेने के लिए दिए गए लिंक http://onelink.to/3fdzvw पर जा कर रजिस्टर किया जा सकता है।
विज्ञापन
बायजू के वाइस प्रेसीडेंट (मार्केटिंग) अतीत मेहता का कहना है कि वे टेस्ट को डिजिटल माध्यम से करवाने का प्रयास इसलिए कर रहे हैं ताकि छात्रों को कोविड-19 के कारण इस बड़े आयोजन में भाग लेने से वंचित ना होना पड़े। उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष छात्र और भी अधिक संख्या में जुड़कर इस प्रतियोगिता का लाभ उठा सकेंगे।
डिस्कवरी की मैनेजिंग डायरेक्टर (दक्षिण एशिया) मेघा टाटा का कहना है कि 'सिर्फ दो साल में डीएसएसएल देश की सबसे पसंदीदा स्कूल क्विज के तौर पर उभरी है। महामारी के बावजूद ढेरों छात्र हमसे लगातार जानना चाह रहे थे कि कार्यक्रम का आयोजन कब और कैसे होगा। हमें विश्वास है कि बच्चे इस डिजिटल आयोजन का हिस्सा बनकर काफी खुश होंगे।'