फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disaster: rains in Tamil Nadu, 14 people died, electricity also stalled and people are suffering due to hunger and thirst

आपदा : तमिलनाडु में आफत की बारिश, 14 लोगों की मौत, बिजली भी ठप और भूख-प्यास से लोग बेहाल

Fri, 12 Nov 2021 05:15 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, चेन्नई/अमरावती।
एजेंसी, चेन्नई/अमरावती। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 12 Nov 2021 05:15 AM IST
सार

तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद अब बंगाल की खाड़ी में अत्यधिक दबाव बढ़ने से आंध्र प्रदेश के कई जिले भी बारिश से तर बतर हो गए हैं। आंध्र प्रदेश के तटीय जिले प्रकाशम, चित्तूर, कड़पा और एसपीएस नेल्लोर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
Disaster: rains in Tamil Nadu, 14 people died, electricity also stalled and people are suffering due to hunger and thirst
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में तेज हवा के साथ बारिश ने कोहराम मचा दिया है। बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश में 14 लोगों की जान गई है। चेन्नई एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर पानी भरने और पेड़ गिरने से यातायात भी ठप है। बारिश से 157 मवेशियों की मौत हुई है। 1146 झोपड़ियां और 237 घरों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव कुमार जयंत ने बताया कि राज्य के उत्तर पश्चिमी दिशा में 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ बारिश के कारण जनजीवन के साथ आवागमन भी बाधित हुआ है। बारिश के कारण चेन्नई में 13 सब-वे पानी से लबालब हो गए जबकि 160 से अधिक पेड़ गिरने से यातायात बंद रहा।
विज्ञापन


नुकसान के आकलन के लिए समिति गठित
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बारिश के कारण हुए नुकसान के लिए छह सदस्यीय समिति गठित कर दी है। कॉपरेटिव मंत्री आई पेरियासामी के नेतृत्त्व में जांच होगी और पूरा विवरण मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र के कई जिले भी बारिश से तरबतर
तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद अब बंगाल की खाड़ी में अत्यधिक दबाव बढ़ने से आंध्र प्रदेश के कई जिले भी बारिश से तर बतर हो गए हैं। आंध्र प्रदेश के तटीय जिले प्रकाशम, चित्तूर, कड़पा और एसपीएस नेल्लोर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने सभी कलेक्टरों को राहत शिविर शुरू करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही खतरनाक क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि राज्य के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बारिश मुश्किल खड़ी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed