फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Directorate of Revenue Intelligence arrested 3 peoples for hiding gold under their seat

विमान की सीट के नीचे मिला साढ़े चार करोड़ रुपए का सोना, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2018 02:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Revenue Intelligence arrested 3 peoples for hiding gold under their seat
प्रतीकात्मक तस्वीर

शनिवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर एक विमान की सीट के नीचे से साढ़े चार करोड़ रुपए कीमत का सोना जब्त किया। डीआरआई ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों ने कथित तौर पर अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सोना छुपाने के एवज में पैसे देने का लालच दिया गया था।

विज्ञापन


आरोपियों के नाम तजनीम, फरहद शेख और धर्मेश सोनी हैं। उन्होंने बताया कि दुबई में यह सोना उन्हें मोहम्मद भाई नाम के शख्स ने दिया था और कहा था कि जब विमान भारत में घरेलू उड़ान भरेगा तो कोई उसे आकर ले जाएगा। हालांकि उन्हें मोहम्मद भाई के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। विमान से उतरने पर मुंबई में ही डीआरआई ने उन्हें हिरासत में लेकर सोना जब्त कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि विमान में सोना लेने के लिए कौन आने वाला था। पुलिस को शक है कि कोई आरोपी मुंबई से इस विमान में सवार होने वाला था ताकि जैसे ही यह विमान घरेलू उड़ान भरे वह इसे आराम से ले जाए क्योंकि घरेलू यात्री जांच एजेंसियों के निशाने पर कम ही रहते हैं। बता दें कि इमरान दिल्ली का जबकि सोनी और शेख मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed