फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Director General level border talks between India and Bangladesh began in Delhi

India-Bangladesh Talk: हसीना सरकार के पतन के बाद दोनों देशों की पहली बैठक; BSF-BGB महानिदेशक स्तर की वार्ता

Wed, 19 Feb 2025 08:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 08:32 AM IST
सार

बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच 55वां महानिदेशक स्तर का सम्मेलन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय में शुरू हुआ। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद अशरफज्जमां सिद्दीकी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

विज्ञापन
Director General level border talks between India and Bangladesh began in Delhi
बीएसएफ और बीजीपी अधिकारियों की बैठक - फोटो : एक्स@bsf_india

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच द्विवार्षिक महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता मंगलवार को दिल्ली में शुरू हुई। पिछले साल अगस्त में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद दोनों सीमा सुरक्षाबलों के बीच यह पहली शीर्ष स्तरीय बैठक है। इस बैठक का मकसद सीमा सुरक्षा बलों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन


बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने स्वागत किया
दोनों बलों के बीच 55वां महानिदेशक स्तर का सम्मेलन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय में शुरू हुआ। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद अशरफज्जमां सिद्दीकी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भारत पहुंचा और आईजीआई हवाईअड्डे पर बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

Director General level border talks between India and Bangladesh began in Delhi
बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी और बीजीबी प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद अशरफज्जमां सिद्दीकी - फोटो : X@BSF_India

इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी
द्विवार्षिक वार्ता का पिछला संस्करण 2024 मार्च में ढाका में आयोजित किया गया था। बैठक में बांग्लादेश स्थित बदमाशों/नागरिकों द्वारा बीएसएफ कर्मियों और भारतीय नागरिकों पर हमलों को रोकने के साथ-साथ सीमा पार अपराधों, एकल पंक्ति बाड़ के निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed