फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Director General CRPF Kuldiep Singh has been given additional charge of DG NIA

दोहरी जिम्मेदारी: वाईसी मोदी के बाद NIA चीफ का अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे CRPF के DG कुलदीप सिंह

Sat, 29 May 2021 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 May 2021 03:09 PM IST
सार

एनआईए प्रमुख वाईसी मोदी अभी सीबीआई चीफ की रेस में आगे चल रहे थे, लेकिन कमेटी ने उनके नाम को खारिज कर दिया । वाईसी मोदी 31 मई को रिटायर्ड हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Director General CRPF Kuldiep Singh has been given additional charge of DG NIA
NIA - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख वाईसी मोदी की जगह सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह पदभार ग्रहण करेंगे। गृहमंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर यह जानकारी दी है। एनआईए) प्रमुख वाईसी मोदी 31 मई को रिटार्यड हो रहे हैं। उनके स्थान पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के डीजी कुलदीप सिंह एनआईए के डीजी पद का अतिरिक्त जार्ज भी संभालेंगे। अगले आदेश तक सिंह इस पद पर बने रहेंगे। गृहमंत्रालय ने कुलदीप सिंंह पर दोहरी जिम्मेदारी सौेपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मई को रिटायर्ड हो रहे हैं वाईसी मोदी
असम-मेघालय काडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी वाईसी मोदी सितंबर 2017 में इस संघीय आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी के प्रमुख नियुक्त हुए थे। गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि एनआईए के महानिदेशक वाई सी मोदी 31 मई, 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और संबंधित प्राधिकार ने सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह को एनआईए के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार तब तक देने पर मुहर लगाई है जब तक कि इस पद के लिए किसी की नियुक्ति नहीं हो जाती या इस संबंध में अगला आदेश नहीं आ जाता।





सीबीआई निदेशक बनने की रेस में वाईसी मोदी थे आगे
बता दें कि वाईसी मोदी सीबीआई चीफ बनने की रेस में थे, लेकिन समिति में उनके नाम पर सहमति नहीं बनी जिसक बाद वह इससे बाहर हो गए। सुबोध जायसवाल को सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया । दरअसल वाईसी मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते थे, बताया जा रहा था कि सीबीआई डायरेक्टर की जिम्मेदारी उन्हें मिल सकती है, लेकिन समिति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वेंकट रमन्ना ने एक नियम का हवाला देते हुए उन्हें इस पद पर नियुक्त करने से इनकार कर दिया। सीबीआई चीफ के लिए राकेश अस्थाना का नाम भी चर्चा में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed