फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dinesh, The Man Who is Selling Handwritten Newspapers From 17 Years

17 सालों से यह शख्स हाथ से लिख रहा अखबार, पूरी कहानी आपको हैरान कर देगी

Sun, 06 May 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 May 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Dinesh, The Man Who is Selling Handwritten Newspapers From 17 Years

मीडिया हमेशा से ही सूचनाओं के आदान-प्रदान का शक्तिशाली माध्यम रहा है। इसमें अपार क्षमता है जो लोगों के नजरिये को प्रभावित करती है। मीडिया समाज के प्रहरी की भी भूमिका निभाता है। हालांकि आज मीडिया का काम केवल सूचनाओं का आदान-प्रदान ही नहीं है बल्कि इसने एक कॉरपोरेट कल्चर का रूप ले लिया है। टीआरपी, व्यूअरशिप, पेज व्यू जैसे कई शब्द इस क्षेत्र के लिए ज्यादा अहम हो गए हैं। 

विज्ञापन


ऐसे डिजिटल युग में यूपी के मुजफ्फरनगर में एक शख्स ऐसा भी है जो खुद अपने हाथ से पूरा अखबार लिखता है । 53 साल के दिनेश ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। वह पिछले 17 सालों से 'विजय दर्शन' नाम से एक अखबार चलाते हैं और इस अखबार की खासियत यह है कि वह पूरा अखबार खुद लिखते हैं। 
विज्ञापन


अखबार लिखने के बाद वह इसकी फोटोकॉपी करवाते हैं और फिर उन्हें बांट देते हैं। वह साइकिल पर घर-घर जाकर अखबार बांटते हैं। अखबार बांटने के बाद दिनेश आइसक्रीम और चॉकलेट भी बेचते हैं। दिनेश लॉ की पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन पैसों की कमी की वजह से वह नहीं कर पाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश की खासियत यह है कि वह अपना अखबार चलाने के लिए बाहर से किसी तरह की मदद नहींं लेते। वह अपनी जिम्मेदारी पर ही अखबार चलाते हैं। दिनेश के अखबार में न ही कोई विज्ञापन होता है और न ही कोई फोटो लेकिन पिछले 17 सालों में उनके अखबार में कोई भी महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं छूटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed