तमिलनाडु: मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटने के आरोप में दिनाकरन पर केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी के खिलाफ आपत्तिजनक पंफलेट बांटने के आरोप में अन्नाद्रमुक के उपेक्षित नेता टीटीवी दिनाकरन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं उनके 10 समर्थकों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व विधायक वेंकटाचलम और अन्नाद्रमुक के स्थानीय पदाधिकारी सर्वनन दस गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी विनायकम की शिकायत पर की गई है, जिसने बताया कि पलनीस्वामी रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उसी दौरान हॉल के बाहर ये लोग पर्चे बांट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पंफलेट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थीं।
दिनाकरन और उनके समर्थक पी वेट्रीवेल हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा द्वारा अयोग्य ठहराए गए अन्नाद्रमुक के 18 विधायकों में शामिल हैं। इन्हें दल-बदल कानून में अयोग्य ठहराया गया था। पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ सत्ता संघर्ष में शामिल दिनाकरन के खिलाफ यह दूसरा मामला है।
इससे पहले दिनाकरन ने जेल में बंद वीके शशिकला से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शशिकला अपने बीमार पति से मिलने के लिए पैरोल पर बाहर आ सकती है। उन्होंने कोर्ट के सामने अपनी अपील रख दी है, जिसके मुताबिक वे 15 दिन के लिए बाहर आ सकती हैं।
बताया जा रहा है कि उनके पति एम नटराजन बीमार चल रहे हैं। बता दें कि पार्टी में चुनाव चिन्ह को लेकर शशिकल पक्ष और सीएम पनालीसामी पक्ष में ठनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि दिनाकरन ग्रुप चिन्ह की दावेदारी के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा भी खटखटा चुका है।