फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Din in Maha Assembly after Shiv Sena MLA 'mocks' PM Modi, apologises

Maharashtra Assembly: शिवसेना सांसद ने उतारी पीएम मोदी की नकल, विधानसभा में जमकर मचा हंगामा 

Wed, 22 Dec 2021 04:55 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Wed, 22 Dec 2021 04:55 PM IST
सार

देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना विधायक भास्कर जाधव पर विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने और कुछ इशारे करने का आरोप लगाया जिसके बाद सदन में भारी हंगामा मच गया। 

विज्ञापन
Din in Maha Assembly after Shiv Sena MLA 'mocks' PM Modi, apologises
महाराष्ट्र विधानसभा (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को उस वक्त जमकर हंगामा मचा जब शिवसेना विधायक पर पीएम नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने की कोशिश का आरोप लगा। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शिवसेना विधायक भास्कर जाधव पर विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने और कुछ इशारे करने का आरोप लगाया। इस पर विपक्षी विधायकों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई जिससे सदन की कार्यवाही ठप हो गई। जाधव ने बाद में दो बार के स्थगन के बाद सदन के फिर से बुलाए जाने पर माफी मांगते हुए कहा कि हाथ से इशारे करना उनके बोलने का स्वाभाविक तरीका था और उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी भी असंसदीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन


बिजली बिल पर चर्चा के दौरान हंगामा
जाधव ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब बिजली के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण नोटिस पर चर्चा चल रही थी। निचले सदन में भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने जानना चाहा कि राज्य के बिजली मंत्री नितिन राउत अपने वादे से पीछे क्यों हट गए हैं कि 100 यूनिट तक के ग्राहकों का बिजली शुल्क माफ होगा। इस पर राउत ने कहा कि उन्होंने केवल इतना कहा था कि टैरिफ माफ करने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, चूंकि बिजली विभाग ने लॉकडाउन अवधि के दौरान ग्राहकों को निर्बाध आपूर्ति प्रदान की, उसके लिए टैरिफ का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


बिजली मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किसानों से कुछ वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। इस दौरान जाधव ने कथित तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी की नकल की फडणवीस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में जाधव की टिप्पणियों और इशारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा विधायक फडणवीस के साथ एकजुट हो गए और कहा कि जाधव ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। भाजपा विधायक अड़े रहे और जाधव से माफी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी स्पीकर नरहरि झिरवाल ने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि क्या जाधव ने कोई असंसदीय टिप्पणी की और उसके अनुसार फैसला लिया जाएगा। जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल (एनसीपी) और संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब (शिवसेना) ने कहा कि विधायिका में सभी दलों के नेताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जाधव ने कहा कि उन्होंने पीएम के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। विधायक ने कहा कि मैंने केवल उसी के बारे में बात की थी जो नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था जब वह (भाजपा के) प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed