फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dilip Ghosh Statement on Abhishek Banerjee Attack says If BJP truly intended to kill him would not take 15 day

Abhishek Banerjee Attack: 'BJP मारती तो नामोनिशान नहीं मिलता', अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर दिलीप घोष का पलटवार

Sun, 31 May 2026 03:46 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 31 May 2026 03:46 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर सियासत तेज हो गई है। अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके जवाब में भाजपा नेता दिलीप घोष ने तीखा बयान दिया। उन्होंने टीएमसी पर हिंसा की राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। आइए, विस्तार से समझते हैं...

विज्ञापन
Dilip Ghosh Statement on Abhishek Banerjee Attack says If BJP truly intended to kill him would not take 15 day
दिलीप घोष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर फिर तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर सियासी बयानबाजी चरम पर पहुंच गई। अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि ये हमला भाजपा ने करवाया है। इस बीच भाजपा नेता दिलीप घोष ने अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


दिलीप घोष ने क्या कहा?
दिलीप घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी भाजरा पर हमला करवाने और उन्हें खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अगर भाजपा वास्तव में ऐसा करना चाहती तो 15 दिन नहीं लगते। टीएमसी का नामोनिशान नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद भी कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है और पार्टी किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं देगी।
विज्ञापन


दिलीप घोष ने अपने बयान में टीएमसी पर राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में 40 हजार लोगों की हत्या हुई है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने टीएमसी शासन के दौरान हिंसा झेली है। अब लोग जवाब चाहते हैं। घोष ने यह भी कहा कि टीएमसी के अपने नेताओं की हत्या के मामलों में भी पार्टी नेताओं ने सीबीाई जांच की मांग की थी क्योंकि उन्हें राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने क्या आरोप लगाए?
अभिषेक बनर्जी ने दावा किया था कि उन पर हुए हमले के पीछे भाजपा का हाथ है। टीएमसी नेताओं का आरोप है कि विपक्षी दल उनके नेताओं को निशाना बना रहे हैं और प्रशासन सुरक्षा देने में विफल रहा है। ममता ने भी भाजपा पर कई आरोप लगाए। शनिवार को उन्होंने मीडिय से बात करते हुए कहा भी था कि भाजपा अस्पताल और डॉक्टरों पर भी दबाव बना रही है कि अभिषेक बनर्जी का इलाज न हो पाए। इस मुद्दे को लेकर बंगाल की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है।

अधीर रंजन चौधरी ने प्रशासन पर क्यों उठाए सवाल?
मुर्शिदाबाद में इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी राज्य प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब कोई सांसद किसी इलाके के दौरे पर जाता है और पुलिस को पहले से सूचना दी जाती है, तब उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।


अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी पीड़ित परिवार से मिलने अकेले जा रहे थे और उन पर अंडे फेंके गए, जबकि वहां पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि किसी भी दल के सांसद, विधायक या राजनीतिक कार्यकर्ता पर हमला लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा भी वही राजनीति करेगी, जिसका आरोप वह टीएमसी पर लगाती रही है, तो परिवर्तन का क्या मतलब रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed