फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dilip Ghosh said INDIA bloc disunited none of them can face PM Modi alone

Politics: 'बिखरा हुआ है विपक्षी गठबंधन, उनमें से कोई भी PM मोदी का सामना नहीं कर सकता', दिलीप घोष का बड़ा हमला

Sat, 02 Sep 2023 08:28 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल) Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Sep 2023 08:28 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा कि गठबंधन के सभी दल एकजुट नहीं हैं और उनके नेता विरोधाभासी बयान जारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dilip Ghosh said INDIA bloc disunited none of them can face PM Modi alone
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा कि गठबंधन के सभी दल एकजुट नहीं हैं और उनके नेता विरोधाभासी बयान जारी कर रहे हैं। साथ ही घोष ने कहा कि पहले देश में भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट किया जा रहा था लेकिन वह प्रयास असफल रहा हैं। ऐसे में कई दलों में इस विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की हिम्मत नहीं है।

विज्ञापन


दिलीप घोष पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उनसे 'इंडिया' गठबंधन और उसकी बैठक को लेकर सवाल पूछे गए। इस दौरान सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट के नेत विरोधाभासी बयानबाजी कर रहे हैं। वे सभी भाजपा विरोधी दलों को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कई ऐसे संगठन डर के कारण आगे नहीं आ रहे हैं। वास्तव में, उनमें कोई भी अकेले प्रधानमंत्री मोदी का सामना नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


दिलीप घोष घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर रहे हैं। धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होने वाला है। इसके मद्देनजर वह यहां प्रचार में लगे हुए है। इस दौरान घोष बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साध रहे हैं। 25 जुलाई को भाजपा विधायक बिष्णु पद रॉय की मृत्यु के कारण विधानसभा सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। वोटों की गिनती आठ सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टीएमसी पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन आपके सीपीआई (एम) और कांग्रेस नेता टीएमसी नेताओं के साथ चाय पी रहे हैं। राज्य में पुलिस के बल और पैसे के इस्तेमाल से चुनाव जीते जा रहे हैं। लोग इससे मुक्ति चाहते हैं। 2024 के आम चुनाव में यह साबित हो जाएगा।


'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की वकालत करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में पूरी प्रशासनिक मशीनरी साल भर किसी न किसी चुनाव में व्यस्त रहती है, जिसके कारण आम लोग सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। यही कारण है कि हम चाहते हैं कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हों। घोष ने कहा कि धूपगुड़ी को उपमंडल और जयगांव शहर को नगर पालिका बनाने का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed