फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijaya Singh comments on surgical strikes not surprising, he had called Laden Osama ji

उत्पल पर्रिकर बोले: सेना पर दिग्विजय की टिप्पणी आश्चर्य की बात नहीं, उन्होंने लादेन को भी 'ओसामा जी' कहा था

Tue, 24 Jan 2023 02:21 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 24 Jan 2023 02:21 PM IST
सार

उत्पल पर्रिकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जो कहा है वह आश्चर्यजनक नहीं है, वह लगातार ऐसी बातें कहते रहे हैं, चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में हो या सबसे खूंखार आतंकवादी 'ओसामा जी' कहने की बात हो।

विज्ञापन
Digvijaya Singh comments on surgical strikes not surprising, he had called Laden Osama ji
दिग्विजय सिंह और उत्पल पर्रिकर(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेट उत्पल पर्रिकर ने मंगलवार को भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की प्रामाणिकता पर संदेह करने के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को "ओसामा जी" कहने वाले व्यक्ति की ओर से इस तरह की टिप्पणी करना आश्चर्यजनक नहीं है।

विज्ञापन


सोमवार को जम्मू में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोलते हुए सिंह ने सीमा पार सैन्य अभियान पर संदेह व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है। वे झूठ का पुलिंदा चलाकर शासन कर रहे हैं।  सितंबर 2016 में, भारत ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमले के जवाब में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार सर्जिकल स्ट्राइक किया था। उत्पल पर्रिकर के पिता और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर तब देश के रक्षा मंत्री थे।
विज्ञापन


उत्पल पर्रिकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जो कहा है वह आश्चर्यजनक नहीं है, वह लगातार ऐसी बातें कहते रहे हैं, चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में हो या सबसे खूंखार आतंकवादी 'ओसामा जी' कहने की बात हो।" तत्कालीन अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की पाकिस्तान में अमेरिकी सेना द्वारा अमेरिका में 9/11 के हमलों के मास्टरमाइंड की हत्या के बाद, सिंह ने उन्हें ओसामा जी" के रूप में संबोधित करने की सूचना दी थी। उत्पल पर्रिकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वास्तव में अपने ऊपरी स्तर पर ऐसे लोगों के लिए एक कांग्रेस बन गई है और वे वहां एक विशेष परिवार के प्रति निष्ठा रखने के लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले साल गोवा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर असफल रहे उत्पल पर्रिकर ने कहा, "दुर्भाग्य से उनके लिए और सौभाग्य से देश के लिए, लोगों ने इसे महसूस किया है और आम चुनावों में कर्तव्यपरायणता से उन्हें खारिज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed