फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijaya Singh agrees with Subramanian Swamy

पहली बार इस बात पर दिग्विजय और सुब्रमण्यम स्वामी के मिले सुर

Sat, 22 Apr 2017 11:53 AM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Sat, 22 Apr 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
Digvijaya Singh agrees with Subramanian Swamy
दिग्विजय सिंह - फोटो : amar ujala

पिछले दिनों बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की निजी जिंदगी के बारे में तल्ख टिप्पणी की थी, लेकिन उन्होंने शुक्रवार को यह कहते हुए रोक नहीं पाया कि एक मुद्दे पर वह दिग्विजय सिंह के बयानों पर सहमत हैं। दरअसल जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन के संकेत के बीच सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि यह भाजपा-पीडीपी गठबंधन की विफलता है। इस पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वामी पहली बार मेरे विचारों से सहमत है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को स्वामी ने ट्वीट किया कि बीजेपी नेता राम माधव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा के गठबंधन की विफलता के लिए "जवाबदेह" हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पहले से ही जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन को पूरी तरह असफल बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी प्रभारी राम माधव दो दिन पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, " यदि आप मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या बीजेपी-पीडीपी सरकार राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त काम किया है, तो मैं यह स्वीकार करने के लिए तैयार हूं कि हम बेहतर कर सकते थे और हमें बेहतर करना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है।"


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को कश्मीर में स्थिति की जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हम राज्य में सत्तारूढ़ दल (गठबंधन) हैं। हम केंद्र में सत्तारूढ़ दल हैं। हमें इसके लिए जिम्मेदारी लेनी होगी।"


उच्चपदस्थ सूत्रों का मानना है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के आसार बढ़ रहे हैं। कश्मीर में लगातार बिगड़ रहे हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चिंता बढ़ रही है। पहले सरकार का अनुमान था कि राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने और समय के इंतजार के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन राज्य के हालात लगातार नाजुक हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed