{"_id":"590550514f1c1b8668c0c0e7","slug":"digvijay-singh-says-he-is-happy-with-rahul-gandhi-picking-new-team-for-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुतबा घटाए जाने पर बोले दिग्विजय- नई टीम चुन रहे हैं राहुल, बदलाव से खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रुतबा घटाए जाने पर बोले दिग्विजय- नई टीम चुन रहे हैं राहुल, बदलाव से खुशी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 01 May 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह
- फोटो : PTI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गोवा और कर्नाटक के राज्य प्रभारी के पद से हटाए जाने के बाद बोले कि मैं खुश हूं कि राहुल गांधी अपनी टीम चुन रहे हैं। दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं इस बदलाव से खुश हूं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को राज्य गोवा और कर्नाटक के राज्य प्रभारी के पद से हटा दिया है। पार्टी ने ए. चेल्ला कुमार को गोवा और केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का नया प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मैं इस बदलाव से खुश हूं। उन्होंने आगे कहा कि नई टीम राहुल गांधी की ओर से चुनी गई है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का वफादार रहा हूं। मैं पार्टी में आज जो कुछ भी हूं, वह सब उन्ही की वजह से है।'I am happy finally new Team is being picked up by Rahul ji.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 29, 2017
I am loyal to the Party and Nehru Gandhi Family and owe my position to the Party and to them.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 29, 2017
सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने यह कदम गोवा में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने में मिली असफलता और कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठाया है। इससे पहले गोवा में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में जीत हासिल करने के बावजूद सरकार नहीं बना पाने के लिए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की काफी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
18 मार्च को गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख लुइजिन्हो फलेरियो ने राज्य में सरकार बनाने में अक्षम रहने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और गोवा स्क्रीनिंग समिति के प्रमुख केसी वेणुगोपाल को जिम्मेदार ठहराया था।