फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay Singh's Remark: BJP said- Insulting army is training of Congress, earlier many leaders do that

Digvijay Singh's Remark: BJP बोली- सेना का अपमान करना कांग्रेस की ट्रेनिंग, पहले भी कई नेता करते रहे हैं ऐसा

Tue, 24 Jan 2023 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 24 Jan 2023 04:41 PM IST
सार

Digvijay Singh's Remark: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी बार-बार देश की सेना का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल 16 दिसंबर को राहुल गांधी ने भारत के सैनिकों के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी...

विज्ञापन
Digvijay Singh's Remark: BJP said- Insulting army is training of Congress, earlier many leaders do that
बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासी घमासान जारी है। भाजपा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह का बयान अचानक या गलती से दिया हुआ बयान नहीं है। यह कांग्रेस की ट्रेनिंग है, जिसके कारण उनके नेता बार-बार देश की सेना का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी के दिग्विजय सिंह के बयान से अलग करने के बाद भी भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी को अपनी पूर्व में की गईं टिप्पणियों को याद करना चाहिए और उन सबके लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी बार-बार देश की सेना का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल 16 दिसंबर को राहुल गांधी ने भारत के सैनिकों के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों को पीट रहे हैं। देश की सेना पर की गई यह सबसे अभद्र टिप्पणी थी। इसके पहले छह अक्तूबर 2016 को सैनिकों की वीरता को राहुल गांधी ने खून की दलाली बताई थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जेएनयू जाकर टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े भी हुए थे। उन्हें इन सभी घटनाओं और टिप्पणियों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को आज दिग्विजय सिंह की बात गलत लग रही है, लेकिन इसके पहले वे बाटला हाउस में शहीद हुए जवानों का भी उपहास उड़ा चुके हैं। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी की यात्रा में दिग्विजय सिंह हजारों किलोमीटर उनके साथ चल चुके हैं। वे अब तक दिग्विजय सिंह को सेना का अपमान करने से क्यों नहीं रोक पाए, यह बड़ा प्रश्न है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed