फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digitization of the transaction will also be public

नीति आयोग की पहल, सार्वजनिक लेन-देन का भी होगा डिजिटाइजेशन

Sat, 26 Nov 2016 04:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
Digitization of the transaction will also be public
डिजिटाइजेशन

सार्वजनिक जीवन में काले धन एवं भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए नीति आयोग ने पहल करते हुए अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है। यह समिति नागरिकों से जुड़े सभी लेन-देन के शत-प्रतिशत ई-ट्रांजेक्शन के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का मार्ग प्रशस्त करेगी।

विज्ञापन


नीति आयोग से जारी बयान में बताया गया कि नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत की अध्यक्षता वाली यह समिति अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में होने वाले सार्वजनिक लेन-देन को चिन्हित कर उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हस्तांतरित करने के लिए योजना का खाका तैयार करेगी। 
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, इस समिति में वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव, औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव, वित्त मंत्रालय में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के एमडी एवं सीईओ, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष, और नीति आयोग के सलाहकार को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति आयोग का कहना है कि यह कदम एक कैशलेस अर्थव्यवस्था के साथ भारत को बदलने की सरकार की रणनीति का अभिन्न हिस्सा है। अर्थव्यवस्था के डिजिटाइजेशन में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सरकार ने पहले ही जन-धन बैंक खातों के रूप में करोड़ों लोगों का खाता खोला है और इन्हें रूपे कार्ड जारी किया जा चुका है। इस कार्य में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों व स्थानीय निकायों का सम्मिलित योगदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed