फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digital Library Opportunity to read 700 rare books at one place read any book in country with one click

डिजिटल लाइब्रेरी: 700 दुर्लभ किताबें एक जगह पढ़ने का मौका, एक क्लिक पर पढ़ें देश के किसी भी पुस्तकालय की किताब

Sun, 06 Aug 2023 05:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 06 Aug 2023 05:40 AM IST
सार

वन नेशन-वन डिजिटल लाइब्रेरी से पाठकों को किताबों से रूबरू होने के लिए इंडिया कल्चर पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। इसकी शुरुआत सात लाइब्रेरी से की गई है, इसमें 700 दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Digital Library Opportunity to read 700 rare books at one place read any book in country with one click
डिजिटल लाइब्रेरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुस्तकालयों की बंद अलमारी से किताबों की विरासत आम लोगों तक पहुंचाने का पीएम नरेंद्र मोदी का सपना जल्द पूरा होगा। नीति आयोग के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय ने वन नेशन-वन डिजिटल लाइब्रेरी बनाई है। उपराष्ट्रपति रविवार को हर राज्य की लाइब्रेरी के डिजिटल रिकार्ड को लांच करेंगे। शुरुआत दिल्ली से हो रही है, इसमें दिल्ली के हर छोटे-बड़े पुस्तकालय की जानकारी पाठक को घर बैठे मिलेगी।

विज्ञापन

वन नेशन-वन डिजिटल लाइब्रेरी से पाठकों को किताबों से रूबरू होने के लिए इंडिया कल्चर पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। इसकी शुरुआत सात लाइब्रेरी से की गई है, इसमें 700 दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं। संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा ने बताया कि देशभर के छोटे-बड़े सभी पुस्तकालयों, उनकी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक किताबों की विरासत, पत्र, पांडुलिपियों को सहेजने और उसे आम लोगों तक पहुंचाने के मकसद से वन नेशन-वन डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। पहले चरण में केंद्र सरकार के सभी पुस्तकालयों की एक सूची बनाई गई है। दूसरे चरण में राज्यों की सरकारी लाइब्रेरी और तीसरे चरण में निजी और संस्थाओं की ओर से चलाई जाने वाली लाइब्रेरी को शामिल किया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन

पूरी जानकारी घर बैठे पाएंगे पाठक
योजना के तहत सभी लाइब्रेरी की किताबों की सूची बनेगी। उसे डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाएगा, ताकि देश के किसी भी इलाके से कोई भी कहीं से भी किसी भी लाइब्रेरी की किताबों को पढ़ सके। इसके अलावा अभी तक लाइब्रेरी कोई भी जर्नल अलग-अलग खरीदती थी, लेकिन भविष्य में एक खरीदेगा और उसका सभी प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालयों की रैंकिंग के लिए तैयार किए 42 मापदंड
विश्वविद्यालयों की तर्ज पर केंद्र सरकार पुस्तकालयों की रैंकिंग शुरू करने जा रही है। इसमें 42 मापदंड तैयार किए गए हैं। इसमें पंचायतों के ग्रामीण पुस्तकालय, मोबाइल पुस्तकालय, जिला पुस्तकालय से लेकर राष्ट्रीय पुस्तकालय भाग ले सकेंगे। इस रैंकिंग के आधार पर पाठकों को पता चलेगा कि कौन सा पुस्तकालय की किस स्तर का है। इस रैंकिंग से इंफ्रास्ट्रक्चर, पाठकों, किताबों की संख्या समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी आम लोगों को मिलेगी। रैंकिंग में जगह बनाने के लिए पुस्तकालय सुविधाओं में इजाफा करेंगे और आम लोगों को सीधे इसका लाभ मिलेगा।

पढ़िए क्या बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा, पुस्तकालय किसी भी देश या समाज की सामूहिक चेतना और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। पुस्तकालयों का विकास समाज और संस्कृति के विकास से संबंधित है। यह सभ्यताओं की प्रगति का माप भी है।

सभ्यताओं की खाई पाटने व    ज्ञान को सुलभ बनाने के लिए डिजिटलीकरण बहुत जरूरी है।   मुर्मू ने शनिवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रगति मैदान में आयोजित दो दिवसीय ‘पुस्तकालय महोत्सव’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के द़़ृष्टिकोण के अनुरूप एक राष्ट्रीय डिजिटल वर्चुअल लाइब्रेरी विकसित करने की तैयारी है, ताकि राष्ट्र को एकल डिजिटल लाइब्रेरी मिल सके। इस महोत्सव का उद्देश्य देश में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए देश में पुस्कालयों के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना होगा। इससे सभ्यताओं की खाई  कम करने और ज्ञान को सुलभ बनाने में भी सहयोग मिलेगा। पुस्तकालय सभ्यताओं के बीच सेतु का काम करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed