फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Difference in opinion among Oppn parties for state polls but agreement on need for LS unity, say Sharad Pawar

Maharashtra: 'विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्षी दलों के विचार में मतभेद, लेकिन 2024....', शरद पवार का बड़ा बयान

Sat, 28 Oct 2023 05:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Oct 2023 05:59 PM IST
सार

Maharashtra: शरद पवार ने कहा, हमारे कुछ विचार हैं। बहुमत (विपक्षी दलों के बीच) का मानना है कि सभी को (भाजपा नीत राजग के खिलाफ) संसदीय चुनाव के लिए एक साथ आना चाहिए। विधानसभा (राज्यों में विधानसभा चुनाव) को लेकर हमारे विचारों में मतभेद है। 

विज्ञापन
Difference in opinion among Oppn parties for state polls but agreement on need for LS unity, say Sharad Pawar
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को माना कि कुछ राज्यों के चुनावों में संयुक्त मोर्चा बनाने को लेकर विपक्षी दलों के बीच मतभेद हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह भी महसूस किया जा रहा है कि सभी को लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाहिए। 

विज्ञापन

यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि विधानसभा चुनावों (नवंबर में होने वाले पांच राज्यों में) के रुझानों से पता चलता है कि स्थिति विपक्ष के लिए अनुकूल है। हालांकि, उन्होने कहा कि उनके पास इसको लेकर टिप्पणी करने के लिए कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है कि राष्ट्रीय स्तर पर (सरकार में) बदलाव होगा या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पंजाब सहित अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं हैं। पवार ने कहा, हमारे कुछ विचार हैं। बहुमत (विपक्षी दलों के बीच) का मानना है कि सभी को (भाजपा नीत राजग के खिलाफ) संसदीय चुनाव के लिए एक साथ आना चाहिए। विधानसभा (राज्यों में विधानसभा चुनाव) को लेकर हमारे विचारों में मतभेद है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे राज्य हैं, जहां कांग्रेस एक महत्वपूर्ण पार्टी है और क्षेत्रीय संगठन भी हैं, जिसके कारण इन मुद्दों को मेज पर हल किया जाना चाहिए।लेकिन, ऐसा करते हुए राज्य के चुनावों में यह इतना आसान नहीं है जितना कि लोकसभा चुनावों में होता है। हमारे सहयोगियों के बीच निश्चित रूप से यह भावना है कि हमें लोकसभा चुनावों के लिए एक साथ आना होगा। कुछ राज्यों के चुनावों में समस्या होती है। लेकिन लोकसभा के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए।  

'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख नेता पवार ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का उदाहरण दिया, जो पश्चिम बंगाल में एक मजबूत पार्टी है, लेकिन वाम दलों या कांग्रेस को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोग उनसे इंडिया गठबंधन के काम में तेजी लाने का आग्रह कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि इस पर और काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed