फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Difference between us thaad and russia s 400 missile air defence system

'थाड' पर भारी रूस का 'एस-400', इसलिए बौखलाया है अमेरिका

Thu, 04 Oct 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Difference between us thaad and russia s 400 missile air defence system
Thaad vs S-400

अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से करीब 5 अरब डॉलर के एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली के सौदे पर आज भारत और रूस के बीच सहमति पर मुहर लग जाएगी। दरअसल, इस मिसाइल प्रणाली को अमेरिका के सबसे उन्नत थाड मिसाइल प्रणाली के टक्कर का माना जाता है और भारत के रूस के साथ इस सौदे पर अमेरिका के बौखलाने की ये एक बड़ी वजह है। आइए जानते हैं आखिर अमेरिका की थाड मिसाइल प्रणाली और रूस के एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली में क्या अंतर है और क्या 'एस-400' थाड से बेहतर है? 

विज्ञापन


क्या है थाड मिसाइल प्रणाली 

थाड यानी टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस,  एक अमेरिकन एंटी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है जिसे कम, मध्यम और मध्यवर्ती रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को उनकी लांचिंग स्टेज में ही नष्ट करने के लिए बनाया गया है। अमेरिका ने इस मिसाइल प्रणाली को दक्षिण कोरिया में तैनात किया हुआ है। 
विज्ञापन


थाड की खूबियां 

इस मिसाइल प्रणाली की खासियत है कि यह आसपास के 200 मीटर के दायरे में उड़ने वाली किसी भी मिसाइल को उड़ते ही गिराने में तकनीक रूप से सक्षम है। 

इस मिसाइल प्रणाली में एक बेहद ही मजबूत रडार लगा है, जो आसपास की मिसाइलों को उनकी लांचिग स्टेज में ही पकड़ लेता है और उस टारगेट को शुरूआत में ही खत्म कर देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लगा रडार 600 से 900 किलोमीटर की दूरी तक मिसाइलों और विमानों पर नजर रख सकता है। इस रडार की सबसे बड़ी खासियत है कि यह तकनीकी दृष्टि से इतना सक्षम है कि उसे इस तरह से सेट किया जा सकता है कि वह 2000 किलोमीटर की दूरी पर भी निगरानी करे।   

यह मिसाइल सिस्टम लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तक और 150 किलोमीटर की ऊंचाई तक किसी भी टारगेट को पलक झपकते ही खत्म कर सकता है। 

थाड तकनीक से एक बार में आठ एंटी मिसाइलें दागी जा सकती हैं। 

'एस-400' वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खासियत  

वहीं, अगर 'एस-400' वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खासियत की बात करें तो यह करीब 400 किलोमीटर के क्षेत्र में दुश्मन के विमान, मिसाइल और यहां तक कि ड्रोन को भी नष्ट करने में सक्षम है। इसे सतह से हवा में मार करने वाली दुनिया की सबसे सक्षम मिसाइल प्रणाली माना जाता है। 

इस मिसाइल प्रणाली की क्षमता का इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह अमेरिका के सबसे उन्नत फाइटर जेट F-35 को भी गिराने की काबिलियत रखता है। एस-400 को अमेरिका की थाड एंटी मिसाइल सिस्टम की टक्कर का माना जाता है। 

इस रक्षा प्रणाली से विमानों सहित क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों और जमीनी लक्ष्यों को भी निशाना बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसकी खासियत है कि इस मिसाइल प्रणाली में एक साथ तीन मिसाइलें दागी जा सकती हैं और इसके प्रत्येक चरण में 72 मिसाइलें शामिल हैं, जो 36 लक्ष्यों पर सटीकता से मार करने में सक्षम हैं। 

ये दोनों ही मिसाइल प्रणालियां एक दूसरे से जरा भी कम नहीं हैं। कुछ मामलों में थाड 'एस-400' पर भारी पड़ता है, तो कुछ मामलों में 'एस-400' थाड से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed