{"_id":"66a5d08a292798322f0a7185","slug":"did-manipur-cm-meet-pm-separately-also-to-discuss-situation-in-his-state-asks-cong-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'मणिपुर के लोग पूछ रहे यहां कब आएंगे प्रधानमंत्री', कांग्रेस ने सीएम एन बीरेन सिंह पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'मणिपुर के लोग पूछ रहे यहां कब आएंगे प्रधानमंत्री', कांग्रेस ने सीएम एन बीरेन सिंह पर साधा निशाना
Sun, 28 Jul 2024 10:31 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:31 AM IST
सार
कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में दो बैठकों में भाग लिया। पहले नीति आयोग और दूसरी भाजपा शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक में वह शामिल हुए। रमेश ने कहा कि मणिपुर के लोग पूछ रहे हैं कि क्या एन बीरेन सिंह ने पीएम से अलग से मुलाकात की?
विज्ञापन
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
- फोटो : एएनआई/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पहुंचे मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि क्या सीएम बीरेन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति बताई। साथ ही क्या मणिपुर आने के लिए कहा?
विज्ञापन
कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में दो बैठकों में भाग लिया। पहले नीति आयोग और दूसरी भाजपा शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक में वह शामिल हुए। रमेश ने कहा कि मणिपुर के लोग पूछ रहे हैं कि क्या एन बीरेन सिंह ने पीएम से अलग से मुलाकात की? मुख्यमंत्री ने तीन मई 2023 की रात से जल रहे मणिपुर की स्थिति के बारे में पीएम को बताया?
विज्ञापन
वहीं मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और इसकी विचारधारा को बनाए रखते हुए राष्ट्र की सेवा करने की भावना व्यक्त की। साथ ही नीति आयोग की बैठक में देश की प्रगति में तेजी लाने और बाधाओं को दूर करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
मणिपुर में एक साल से जारी है हिंसा
मणिपुर में पिछले एक साल से ही हिंसा जारी है। दरअसल, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पिछले साल तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।
नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए राज्य
शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हुई थी। इसमें 10 राज्य नहीं शामिल हुए थे, जबकि 26 राज्यों ने इसमें हिस्सा लिया था। जो राज्य नहीं शामिल हुए थे उनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पुद्दुचेरी हैं।