फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dictatorship in Modi Government has become a profession: Rahul Gandhi

वीडियो: राहुल बोले- मोदी सरकार में तानाशाही एक पेशा बन गई है

Wed, 19 Sep 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Sep 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Dictatorship in Modi Government has become a profession: Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज को सरकार की तानाशाही बताया है। राहुल गांधी बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार एवं रमन सिंह सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में तानाशाही अब एक पेशा बन चुकी है। 
विज्ञापन


गांधी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गई है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुजदिली से किए गए इस प्रहार को वहाँ की जनता सियासी जुल्म के रूप में याद रखेगी।' 
विज्ञापन

 



बिलासपुर में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित रूप से पिटाई की जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अटल श्रीवास्तव घायल हो गये। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 

खबरों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के घर पर प्रदर्शन करने गए थे जहां उनकी पिटाई की गई। 

दरअसल, कुछ दिन पहले अमर अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कचरा कह दिया था जिससे भड़के पार्टी कार्यकर्ता विरोध स्वरूप मंत्री के घर पर कचरा फेंकने पहुंचे थे। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed