फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diarrhea cases increase by 43 percent in children at 33 degree temperature ICMR on Shigella virus

Study: 33 डिग्री तापमान पर बच्चों में 43% बढ़ जाते हैं डायरिया केस, ICMR ने ढूंढे खतरनाक शिगेला वायरस के राज

Sat, 12 Aug 2023 05:59 AM IST
गुलाम अहमद परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 12 Aug 2023 05:59 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार, शिगेला संक्रमण को शिगेलोसिस भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का आंतों का संक्रमण है, जो शिगेला नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। इसका मुख्य लक्षण दस्त है, जो अक्सर खूनी होता है।
 

विज्ञापन
Diarrhea cases increase by 43 percent in children at 33 degree temperature ICMR on Shigella virus
शिगेला - फोटो : iStock

विस्तार

बच्चों को संक्रमित करने वाले शिगेला वायरस के कई राज सामने आए हैं। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की टीम ने शिगेला संक्रमण बढ़ने के पीछे मुख्य कारणों का पता लगाया है, जिसके अनुसार तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर नियमित डायरिया (उल्टी व दस्त) के मामलों में 43 फीसदी तक वृद्धि देखी गई। इतना ही नहीं, अध्ययन में दिलचस्प बात यह है कि 33 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान आने पर इस संक्रमण का जोखिम कम होने लगता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिगेला संक्रमण को शिगेलोसिस भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का आंतों का संक्रमण है, जो शिगेला नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। इसका मुख्य लक्षण दस्त है, जो अक्सर खूनी होता है। भारत में डायरिया के अधिकांश मामलों के लिए शिगेला संक्रमण जिम्मेदार होता है।
विज्ञापन


मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित अध्ययन में आईसीएमआर ने दावा किया कि जब वर्षा और मिट्टी की नमी का स्तर सामान्य से अधिक होने लगता है तो शिगेला संक्रमण का जोखिम 20% से ज्यादा पहुंच जाता है। यदि संक्रमण हल्का है तो आमतौर स्वच्छता के ध्यान रखने से एक सप्ताह के भीतर रोगी अपने आप सही हो जाता है, लेकिन संक्रामण अधिक हो जाता है तो उपचार की आवश्यकता होती है और इसके लिए डॉक्टर आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम से लेकर जमीन तक की भूमिका : डॉ. कांग
अध्ययन में शामिल सीएमसी वैल्लोर की वरिष्ठ डॉ. गगनदीप कांग ने बताया कि हर साल शिगेला संक्रमण की वजह से हजारों बच्चे बीमार पड़ते हैं। अभी तक यह अनुभव है कि अप्रैल से नवंबर माह के बीच यह वायरस हमारी मिट्टी और पानी में सक्रिय रहता है लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों में पता चला है कि इस वायरस के सक्रिय होने में उम्र, तापमान और भूगोल की अहम भूमिका रहती है

क्या है शिगेला संक्रमण
शिगेला एक जीवाणु है, जो समूह के रूप में आंत में रहता है, 59 माह तक के बच्चों में यह काफी जोखिम पैदा कर सकता है। यह आंतों को प्रभावित कर दस्त, खून के दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी बीमारियों का कारण बनता है। शिगेला बैक्टीरिया चार प्रकार के होते हैं। ये शिगेला सोनेई, शिगेला फ्लेक्सनेरी, शिगेला बॉयडी और शिगेला पेचिश हैं। शिगेला पेचिश से सबसे गंभीर बीमारी हो सकती है क्योंकि यह विष पैदा करता है।


टीके की खोज जारी
आईसीएमआर का कहना है कि शिगेला वायरस से बच्चों को बचाने के लिए वैज्ञानिकों का एक दल टीका खोजने में लगा है। इसमें अमेरिका, यूरोप, चीन सहित कई देशों के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। हालांकि आईसीएमआर का कहना है कि शिगेला के लिए टीका परीक्षण और अभियान जनसांख्यिकीय आवश्यकताओं के अनुरूप होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed