{"_id":"5ded601b8ebc3e1b9261db45","slug":"dial-100-number-on-seeing-a-women-in-distress-says-kolkata-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को संकट में देखते ही डायल करें 100 नंबर : कोलकाता पुलिस आयुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला को संकट में देखते ही डायल करें 100 नंबर : कोलकाता पुलिस आयुक्त
Mon, 09 Dec 2019 02:12 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने रविवार को आम लोगों से किसी महिला को संकट में देखते ही सौ नंबर डायल करने और पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिया कि ऐसी सूचनाएं देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
शर्मा ने अपने एक ट्वीट में कहा कि क्या आपको कोई व्यक्ति या चीज संदेहास्पद लगती है? क्या आप किसी महिला को संकट की स्थिति में देख रहे हैं? कृपया 100 डायल कर तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले बीते सप्ताह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमाम थानों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में बिना देरी के शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया था। उन्होंने शिकायत दर्ज करने से मना करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश भी दिया था।
विज्ञापन